सीएए आंदोलन में जो लड़की गई थी जेल, कांग्रेस ने उसे दे दिया टिकट
उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर के सभी पार्टियां अपनी-अपनी प्रत्याशियों के चयन में जुट गई है, खास तौर पर कांग्रेस की बात करें तो उत्तर प्रदेश में एक अदद जीत को तरस रही कांग्रेस पार्टी इस बार लड़कियों को टारगेट कर अपना चुनाव लड़ना चाह रही है।
कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट जारी की जिसमें 40% महिलाओं को टिकट दिया है इसमें 115 उम्मीदवारों के नाम शामिल है, लेकिन सबसे ज्यादा फोकस उस नाम पर किया जा रहा है जो हाल ही में नागरिकता क़ानून के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जेल गई थी।
कांग्रेस ने सदफ जफर को लखनऊ मध्य से टिकट दिया है।कांग्रेस की प्रत्याशी बनाए जाने पर सदफ जफर ने प्रियंका गांधी का आभार जताते हुए कहा है कि मैं पहले भी बहादुर थी और अब भी हूं, मैं संविधान की रक्षा के लिए लड़ती रहूंगी। और मेरा सीधा मुकाबला उत्तर प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक से है।
कांग्रेस छोड़कर दूसरे दलों में जाने वाले नेताओं पर निशाना साधते हुए जफर ने कहा, “जो लोग कांग्रेस से जा रहे हैं वो अवसरवादी हैं. पिछले पांच साल ज़मीन पर अगर को कोई लड़ रहा था वो कांग्रेस और प्रियंका गांधी थीं. मैं पूरी ताक़त से चुनाव लड़ूंगी”
बरहाल देखना यह है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का लड़कियों और महिलाओं को ज्यादा तवज्जो देकर चुनाव लड़ने की मंशा कितना कारगर होगी।
अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…
किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
This website uses cookies.