किसान आंदोलन का जल्द ही समाधान निकालेगी सरकार: बालियान
मेरठ। केंद्र सरकार किसान नेताओं से बातचीत कर रही है। कृषि बिल को लेकर जल्द ही किसान आंदोलन का समाधान निकाला जाएगा। यह कहना है केंद्रीय पशुपालन एवं मत्स्य राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान का।
दरअसल, रविवार को केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मेरठ में हर्मन सिटी स्थित भाजपा के कार्यालय में बजट के विषय में जानकारी देने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय बजट की तारीफ करते हुए कहा कि कोरोना काल में बजट लाना काफी कठिन काम था। बावजूद इसके सरकार ने हर क्षेत्र का विशेष ध्यान रखते हुए बजट तैयार किया है। जिसमें कृषि क्षेत्र, सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं का विशेष ध्यान रखा गया है।
उन्होंने दावा किया कि सरकार आत्मनिर्भर भारत के तहत काम कर रही है। जिसके चलते देश हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य क्षेत्र में 94 हजार करोड़ से बढ़ाकर बजट को दो लाख करोड़ का किया गया है। मेरठ के लिए मेरठ पानीपत रेलवे लाइन प्रोजेक्ट शामिल किया गया है।
उन्होंने दावा किया कि हस्तिनापुर भी इसमें शामिल होगा। किसानों के मुद्दे पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि बजट में किसानों के लिए पहले से अधिक प्रावधान बनाए गए हैं। कृषि आंदोलन के विषय में बात करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार इसका जल्द से जल्द हल निकालेगी।
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
This website uses cookies.