The helicopter going to Kedarnath landed on the highway
पायलट घायल, बाल-बाल बचे श्रद्धालु
विशेष संवाददाता
गुप्तकाशी। केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई। जिससे सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई। पिछला हिस्सा कार पर गिरने से कार क्षतिग्रस्त हो गई। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।
उत्तराखंड एडीजी कानून व्यवस्था डॉ. वी. मुरुगेशन ने बताया कि रुद्रप्रयाग जिले गुप्तकाशी में एक निजी हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी कारण आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।
रुद्रप्रयाग जिला पर्यटन विकास अधिकारी और हेली सेवा नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया शनिवार अपराह्न करीब 1 बजे केस्ट्रेल एविएशन हेलीकॉप्टर में भारसू से उड़ान भरते समय तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद यह राष्ट्रीय राजमार्ग पर उतरा। हेलीकॉप्टर में पांच यात्री और एक पायलट सवार थे। पायलट घायल हो गया, जबकि पांचों लोग सुरक्षित हैं।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.