उत्तर प्रदेश

उत्तर भारत का ऐतिहासिक नौचंदी मेला शूरू

मेरठ। उत्तर भारत का ऐतिहासिक नौचंदी मेला आज शुरु होना था। लेकिन, एक बार फिर मेला शुरु होने की तारीख को बढ़ा दिया गया है। एएमए जिला पंचायत भारती धामा ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर अब मेला 27 जून को पटेल मंडल में माता की चौकी कार्यक्रम के साथ शुरू हो जाएगा। मेरठ प्रशासन द्वारा नौचंदी मेले को लेकर भव्य रूप से तैयारी शुरू कर दी गई है। इस तरह देखा जाए तो चौथी बार नौचंदी मेला शुरू होने की तारीख बढ़ाई गई है।

बता दें कि इससे पहले पहले मेला लगाने की तारीख 14 जून दी थी, इसके बाद 20 जून और बाद में इसे बढ़ाकर 25 जून कर दिया था। उल्लेखनीय है कि नौचंदी मेले की शुरुआत होली के बाद पड़ने वाले दूसरे रविवार से होती है। हालांकि पिछले कुछ सालों से मेले का उद्घाटन इस परंपरा के अनुसार हो जाता था,

लेकिन मेला करीब एक माह बाद शुरू होता था। अबकी बार भी ऐतिहासिक नौचंदी मेले का परंपरा के अनुसार 7 अप्रैल 2024 को विधि विधान के साथ उद्घाटन एडीजी धुर्वकांत ठाकुर एवं मंडल आयुक्त सेल्वा कुमारी द्वारा किया गया था। लेकिन आचार संहिता के कारण नौचंदी मेले में कई महीनो का विलंब हो गया है।जानकारों के अनुसार यह मेला हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक है।

नवचंडी माता और हजरत बाले मियां की मजार आमने-सामने बनी है। मंदिर में रोजाना जहां भजन और कीर्तन होता है, वहीं मजार पर कव्वाली होती है। मेले के दौरान मंदिर के घंटों के साथ ही अजान की आवाज गूंजती है। सांप्रदायिक सद्भाव का यह मेला करीब एक महीने चलता है। इस मेले की महत्तवता ऐसी है कि इस मेला के विषय पर कई बार प्रतियोगी परीक्षाओं में सवाल तक पूछे जा चुके हैं।

e Radio India

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

6 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

6 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

9 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

9 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

9 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.