The Hitvad Newspaper के पत्रकार राजा दास नहीं रहे

  • रायपुर, छत्तीसगढ़

The Hitvad Newspaper: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से प्रकाशित अंग्रेजी दैनिक द हितवाद के वरिष्ठ पत्रकार राजा दास का कल रात यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) में निधन हो गया। वह 52 वर्ष के थे।

दास को बुधवार को तबियत खराब खराब होने के बाद एक निजी असपताल में भर्ती करवाया गया था,जहां से कल दोपहर एम्स में स्थानान्तरित कर दिया गया था। उपचार के दौरान उनका कल रात निधन हो गया। उनके परिवार में उनकी पत्नी एवं एक पुत्र है।श्री दास पिछले 14 वर्षों से हितवाद से जुड़े थे।

The Hitvad Newspaper के पत्रकार दास के निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा दुख प्रकट किया है।उन्होने उनके शोकाकुल परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए, ईश्वर से उन्हें इस दुख की घड़ी को सहने के लिए शक्ति प्रदान करने और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने श्री दास के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।अपने शोक संदेश में डॉ.महंत ने कहा कि श्री दास गत 14 वर्षों से विधानसभा की रिपोर्टिंग करते आ रहे थे और उनकी रिपोर्टिंग एवं कार्यशैली के कारण ही उन्हें वर्ष 2020 का उत्कृष्ट संसदीय पत्रकार पुरस्कार प्राप्त हुआ। वे वर्तमान में छत्तीसगढ़ विधानसभा की पत्रकार दीर्घा सलाहकार समिति के सदस्य भी थे। विधान सभा के प्रमुख सचिव चंद्रशेखर गंगराडे ने भी श्री दास के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने श्री दास के आकस्मिक निधन पर गहन शोक व्यक्त कर इसे अपूरणीय क्षति बताया है। श्री साय ने कहा कि मूल्यों पर आधारित पत्रकारिता और तथ्यपरक विश्लेषण की जब भी चर्चा होगी, स्व. दास के व्यक्तित्व और कृतित्व का सदैव स्मरण किया जाएगा।

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

15 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

15 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

15 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

2 days ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

2 days ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

2 days ago

This website uses cookies.