देश

‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ की सोच संविधान की भावना के खिलाफ : कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव से पहले शुक्रवार को साफ कर दिया कि वह ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के खिलाफ है और भारत जैसे विशाल देश में इसकी कोई जरूरत नहीं है तथा उनकी पार्टी इसका पुरजोर विरोध करती है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज इस मुद्दे पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में गठित समिति को पत्र लिखकर कहा कि ‘एक चुनाव एक राष्ट्र’ की व्यवस्था की देश कोई कोई जरूरत नहीं है और यह सोच हमारे संविधान के खिलाफ है।
उन्होंने कहा,“ यह विचार ही मूल रूप से भारतीय संविधान की व्यवस्था के विरुद्ध है। भारत जैसे एक मजबूत लोकतंत्र में इस तरह का विचार आना ही गलत है क्योंकि हमारे यहां सभी चुनाव एक साथ नहीं कराए जा सकते हैं।” उन्होंने समिति के अध्यक्ष पूर्व राष्ट्रपति से आग्रह किया कि वह देश की संवैधानिक व्यवस्था को नष्ट करने वाली समिति के अध्यक्ष के तौर पर तथा पूर्व राष्ट्रपति के पद की गरिमा का दुरुपयोग न होनें दें।
कांग्रेस नेता ने मामले में गठित उच्च स्तरीय समिति के सचिव नीतेन चंद्र को भेजे पत्र में कहा है कि इस संबंध में समिति का गठन ही संघीय ढांचे के विरुद्ध है। इस तरह का प्रारूप संविधान की संघवाद की गारंटी वाली व्यवस्था के खिलाफ है। उन्होंने इस विचार को संविधान की मूल संरचना के खिलाफ करार दिया और कहा कि यदि एक साथ चुनाव की व्यवस्था लागू करनी है तो संविधान की मूल संरचना में पर्याप्त बदलाव की जरूरत होगी।
श्री खड़गे ने समिति के अध्यक्ष तथा पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के गत 18 अक्तूबर के पत्र के जवाब में पार्टी का रुख साफ करते हुए समिति को भेजे पत्र में उनसे मांगे गये सुझाव के मद्देनजर 17 बिंदुओं में अपने सुझाव भी दिए हैं। उनका कहना था सरकार ने शुरु से ही इस मुद्दे पर ईमानदारी नहीं बरती और इस मामले में समिति का गठन करके संविधान की मूल संरचना के खिलाफ काम किया है।
उन्होंने श्री कोविंद से भी अनुरोध करते हुए कहा कि कांग्रेस ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विचार का कड़ा विरोध करके और इसके लिए बनी समिति को भंग करने की मांग करती है। समिति के अध्यक्ष तथा पूर्व राष्ट्रपति से अनुरोध करते हुए उन्होंने कहा कि वह विनम्रतापूर्वक आग्रह करते हैं कि केंद्र द्वारा उनके व्यक्तित्व और पूर्व राष्ट्रपति के कार्यालय का संविधान तथा संसदीय लोकतंत्र को नष्ट करने के लिए दुरुपयोग न करने दें।

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

15 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

15 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

18 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

18 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

18 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.