मेरठ। मेरठ में लोकसभा चुनाव के बाद रेंज के कई थानों में वर्षों से जमे पुलिसकर्मियों को हटाते हुए आईजी ने बड़ी फेरबदल की है। रेंज के कई जिलों से 110 दरोगा का गैर-जनपद में ट्रांसफर किया गया है। जिनमें मेरठ जिले से थाना प्रभारी मेडिकल सहित 74 दरोगा शामिल हैं।
बताते चलें कि लोकसभा चुनाव में आचार संहिता समाप्त होने के बाद अब आईजी नचिकेता झा ने बड़े स्तर पर तबादले किए हैं। रेंज में मेरठ सहित सभी जिलों से 110 दरोगाओं का गैर जनपदों में ट्रांसफर किया गया है। इनमें अकेले मेरठ जिले से 74 दरोगा ट्रांसफर हुए हैं। जिनमें मेडिकल के थानेदार भी शामिल हैं।
मेरठ से 31 दरोगा हापुड़, 26 बुलंदशहर और 17 दरोगा बागपत जनपद में ट्रांसफर किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक ईद उल अजहा के बाद इन सभी दरोगाओं को गैर-जनपदों के लिए रिलीव कर दिया जाएगा। उधर, आईजी की कार्यवाही से वर्षों से थानों में जमे दरोगाओं में हड़कंप का माहौल है।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.