थाना तालग्राम पुलिस द्वारा चोरी के वाहनों का चेसिस और इंजन नंबर बदल कर फर्जी कागजात तैयार करने वाले एक वाहन चोर गैंग के सरगना को धर दबोचा गया। इसके 2 साथी हालांकि भाग निकलने में कामयाब रहे। पुलिस के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने इस गैंग के कब्जे से सात वाहन और बड़ी संख्या में फर्जी कागजात बरामद होने का दावा किया।
उन्होंने कहा कि आरोपित वाहनों के फर्जी कागजात तैयार कर उनसे सवारियां ढोने का काम कर पैसा कमाते थे। आरोपित मोहसिन खान उर्फ जानू को 7 वाहन, फर्जी चेसिस /आर सी0, विभिन्न वाहनो के 6 इंजन व अन्य वाहन उपकरण एवं कूटरचित वाहन प्रपत्र के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त मोहसिन खान उर्फ जानू 32 वर्ष पुत्र अशरफ अली निवासी मुगलाना कस्बा तालग्राम जनपद कन्नौज को गिरफ्तार कर लिया गया। गैंग में शामिल सोहेल खां पुत्र अज्ञात निवासी नगर एटा जनपद एटा, मोहसिन पुत्र अज्ञात निवासी मोहल्ला टीला कस्बा तालग्राम जनपद कन्नौज के विरुद्ध मुकदमा थाना तालग्राम पंजीकृत किया गया।
प्रवक्ता के मुताबिक गिरफ्तार आरोपित के कब्जे से चार बस, एक स्कॉर्पियों, एक टाटा लोडर, एक महिन्द्रा जीप और 6 विभिन्न प्रकार के वाहनों के इंजन बरामद किए गए। प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस की टीम गठित कर फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.