विदेश

1947 में पाकिस्तान की आबादी 40 करोड़… नहीं-नहीं 40 लाख

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की फिर उनके बयानों के चलते बेइज्जती हुई है। रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आजादी के वक्त पाकिस्तान की आबादी 40 करोड़ थी और आज 22 करोड़ है। इमरान के इस झूठ को सुनकर लोगों को हंसी आ गई। सच्चाई यह है कि विभाजन के समय यानि 1947 में पाकिस्तान की आबादी 4 करोड़ थी, जिसमे 96 फीसदी मुस्लिम थे।

इमरान खान के इस बयान का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह कहते हैं, ‘लोगों को हम कैसे इंसाफ दे सकते हैं। आप यह सोचिए कि पाकिस्तान की आबादी चा… चालीस करोड़ थी। जब पाकिस्तान बना, तब इसकी आबादी 40 करोड़ थी। आज 22 करोड़ है।’ इसी बीच मंच पर खड़ा एक शख्स उन्हें टोकता है कि चालीस लाख। इसके जवाब में इमरान कहते हैं कि नहीं-नहीं 40 करोड़।

इमरान के बयान का खूब उड़ रहा मजाक

पूर्व पीएम इमरान के बयान से यह तो साफ हो जाता है कि आजादी के समय पाकिस्तान की आबादी कितनी थी… यह उन्हें नहीं पता है। उलटा दूसरों को वह गलत जानकारी दे रहे हैं। इंटरनेट पर यूजर्स उनकी इस बात की खूब मजाक उड़ा रहे हैं। देश के पूर्व प्रधानमंत्री को पाकिस्तान की जनसंख्या की सही जानकारी नहीं होने पर लोग हैरानी भी जाहिर कर रहे हैं। कई लोगों ने उन्हें तैयारी के बाद रैली को संबोधित करने की सलाह दी है।

पाकिस्तान की मौजूदा जनसंख्या 22 करोड़ से अधिक

मालूम हो कि फिलहाल पाकिस्तान की कुल जनसंख्या 22 करोड़ से अधिक है। इनमें मुसलमान की तादात 95 फीसदी से अधिक है। राष्ट्रीय जनगणना के आधार पर तैयार रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में 22,10,566 हिंदू, 18,73,348 ईसाई,1,88,340 अहमदिया,74,130 सिख, 14,537 बहाई और 3,917 पारसी हैं। देश में 11 अन्य अल्पसंख्यक समुदाय हैं जिनकी आबादी दो हजार से कम है।

गधे से तुलना करने वाला बयान

इमरान खान के बयान का इससे पहले भी मजाक उड़ चुका है। कुछ दिनों पहले इमरान खान के इंटरव्यू का एक हिस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें वह कह रहे हैं- मैं ब्रिटिश सोसाइटी का हिस्सा भी था, उन्होंने मुझे वेलकम किया, बहुत कम लोगों को ब्रिटिश सोसाइटी इस तरह स्वीकार करती है। लेकिन मैने कभी उसको अपना घर नहीं समझा। क्योंकि मैं पाकिस्तानी था, मैं जो मर्जी कर लूं… मैं अंग्रेज तो बन नहीं सकता। आप अगर गधे के ऊपर लकीरें डाल दें तो वो जेबरा नहीं बन जाता। वो गधा, गधा ही रहता है।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

15 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

15 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

18 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

18 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

18 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.