पटना। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि राजद के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने जब शिक्षा विभाग जाना बंद कर दिया था तब शिक्षक बहाली की प्रक्रिया आरम्भ हुई थी।
इस लिहाज से यह कहा जा सकता है कि शिक्षक बहाली में राजद की कहीं कोई भूमिका नहीं हैं। शिक्षक बहाली के नाम पर तेजस्वी यादव झूठ बोलकर बिहार की जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। यह भी सर्वविदित है कि जब हमारी पार्टी के नेता विजय कुमार चैधरी शिक्षा मंत्री थे तब शिक्षक बहाली को स्वीकृति दी गई थी।
उमेश सिंह कुशवाहा ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि तेजस्वी यादव के अंदर अपने माता-पिता के शासनकाल की चर्चा करने की हिम्मत नहीं है इसलिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुए विकासकार्यों के सहारे अपनी राजनीतिक दुकान चला रहे हैं लेकिन उनकी इस कोशिश का कोई फलाफल नहीं निकलने वाला है, क्योंकि बिहार की जनता होशियार है और सत्य को समझती है।
कुशवाहा ने कहा कि तेजस्वी यादव परिवारवाद के प्रोडक्ट हैं वें कभी जनता की हितैषी नहीं हो सकतें है, उनकी प्राथमिकता में जनता का कहीं कोई स्थान नहीं है। बिहार की जनता भी इनकी स्वार्थ की राजनीति को पहचान चुकी है। भ्रष्टाचार में डूबे हुए राजनीतिक दलों पर जनता अब दुबारा विश्वास नहीं करेगी। परिवारवादी पार्टियां को अब अपना बोरिया-बिस्तर बांध लेना चाहिए क्योंकि 2024 में इनकी विदाई तय है।
रामनरेश प्रजापति पत्रकारगोल्ड मेडलिस्ट-जनसंचार एवं पत्रकारिता वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर उत्तर-प्रदेश Ram Naresh…
डी एम मिश्र की ग़ज़लों में सच को कहने का साहस है - डॉ जीवन…
मध्य पूर्व में युद्ध की आग लगातार भड़कती जा रही है। शुक्रवार को इजरायल ने…
धामी ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत, हरिद्वार में ‘4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में शामिल देहरादून:…
Yogi Adityanath, मुख्यमंत्री Uttar Pradesh, ने गुरुवार को Greater Noida के Dadri क्षेत्र में बने…
देश में एक बड़े संवैधानिक फेरबदल के तहत राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने कई राज्यों और…
This website uses cookies.