'मूविंग इन विद मलाइका' शो के प्रोमो में पार की बोल्डनेस की हदें
फिटनेस के साथ अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहने वाली छैयां-छैयां गर्ल मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने ओटीटी शो ‘मूविंग इन विद मलाइका को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में इस शो के अगले एपिसोड का प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें मलाइका और उनके गेस्ट करण जौहर के सवाल जवाब सुनकर लोग बेहद हैरान हैं।
ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉट स्टार इन दिनों मलाइका का टॉक शो ‘मूविंग इन विद मलाइका’ स्ट्रीम हो रहा है। हाल ही में इस शो के अगले एपीसोड का प्रोमो रिलीज किया गया है, जिसे देखने के बाद साफ है कि शो में मलाइका अपने गेस्ट और बेस्ट फ्रेंड करण जौहर के साथ बोल्डनेस की सारी हदें पार करने वाली हैं। प्रोमो के वीडियो में मलाइका अरोड़ा करण जौहर के साथ रैपिड फायर खेलती दिखाई दे रही हैं।
इस दौरान मलाइका ने करण से ज्यादातर सवाल खुद से जुड़े ही पूछे। मलाइका ने इस दौरान करण जौहर से पूछा एक ऐसी चीज जो तुम्हें मेरे बारे में पसंद है? इसपर करण ने बेबाक जबाव देते हुए कहा तुम। असल में इस सोसाइटी के लिए तुम चलती फिरती मिडिल फिंगर हो। करण के इस जवाब से मलाइका काफी इंप्रेस दिखाई दीं।
करण जौहर के इस जवाब पर कुछ लोग इसे बेशर्मी से भरा जवाब बता रहे हैं तो वहीं कुछ का मानना है कि मलाइका के बीएफ अर्जुन कपूर को करण का यह जवाब बुरा लग सकता है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी जमकर वायरल हो रहा है।
मलाइका के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस शो के अलावा वे जल्द ही ‘द अरोड़ा सिस्टर्स’ सीरीज में बहन अमृता अरोड़ा के साथ नजर आएंगी।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.