The Real UP Warriors:डांसिंग, मार्शल आर्ट एवं पेंटिंग में से किसी भी कैटेगरी में हिस्सा लें, अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें और जीतें नगद पुरस्कार के साथ लाखों लोगों का दिल…
दोस्तों प्रतिभा किसी परिचय या फिर किसी सुविधाओं का मोहताज नहीं होती… प्रतिभावान लोगों को सिर्फ मौका मिलना चाहिए और उसके बाद फिर अपने हक को वह खुद लड़कर दूसरों से जीत लेते हैं। अब तक तमाम तरह की प्रतियोगिताएं आपने देखी होंगी और उनमें प्रतिभाग किया होगा… लेकिन ‘द रियल यूपी वॉरियर्स’ एक ऐसी प्रतियोगिता है जिसमें हिस्सा लेने के लिए हमें आसान से शर्तों को पालन करना होता है और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना होता है।
The Real UP Warriors में प्रतिभाग करने का मतलब यह है कि राष्ट्रीय स्तर पर विजेताओं को एक अलग पहचान मिलती है और साथ ही साथ उनके प्रतिभाओं को बेहतर ढंग से निखारने का अवसर प्राप्त होता है। इस प्रतियोगिता को तीन कैटेगरी में आयोजित किया जा रहा है जिसमें डांस, पेंटिंग और मार्शल आर्ट है।
दोस्तों यह कैटेगरी भी बहुत सोच समझकर निर्धारित की गई हैं। मौलिकता के बेहतर प्रदर्शन के लिए पेंटिंग से बड़ा कोई विषय नहीं है… और संतुलित व सकारात्मक विचारधारा को हासिल करने के लिए डांस से बेहतर एक्सरसाइज नहीं है… और जब हम क्रिएटिव होते हैं और मानसिक शांति में होते हैं तो हमें पूर्णता की ओर बढ़ने में बहुत आसानी होती है। इसके अलावा अन्य कैटेगरी है मार्शल आर्ट जिसमें आत्मरक्षा के साथ-साथ समाज की सुरक्षा का भी संदेश छिपा हुआ है। इसमें प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने का रास्ता मिलता है।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.