मेरठ

शोतोकान चिकारा कराटे डू एसोसिएशन इंडिया का कलर बेल्ट एग्जाम आयोजित

मेरठ। शोतोकान चिकारा कराटे डू एसोसिएशन इंडिया द्वारा शास्त्रीनगर में कलर बेल्ट परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में संस्था के विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों से आए खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया और अपने कराटे कौशल का प्रदर्शन किया। परीक्षा का उद्देश्य खिलाड़ियों के तकनीकी स्तर का मूल्यांकन करने के साथ-साथ उन्हें अगले चरण के लिए प्रोत्साहित करना रहा।

इस अवसर पर शोतोकान चिकारा कराटे डू एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के लिए जनरल सेक्रेट्री चुने गए सन्दई आदित्य नारायण सिंह को संस्था की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। यह सम्मान उनके संगठनात्मक योगदान और कराटे के प्रचार-प्रसार के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए दिया गया।

कार्यक्रम में संस्था के राष्ट्रीय सचिव शिहान सुनील कुमार ने सभी नव नियुक्त सदस्यों को सदस्यता ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दीं और परीक्षा में सफल हुए सभी परीक्षार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कराटे केवल एक खेल नहीं, बल्कि आत्मानुशासन, आत्मविश्वास और आत्मरक्षा का प्रभावी माध्यम है।

संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि शोतोकान चिकारा कराटे डू एसोसिएशन उत्तर प्रदेश का उद्देश्य प्रदेश स्तर पर कराटे को बढ़ावा देना है। इसके माध्यम से बच्चों और युवाओं को सशक्त, निडर और आत्मरक्षा में प्रवीण बनाकर उन्हें जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार किया जा रहा है।

संस्था की ओर से यह भी घोषणा की गई कि उत्तर प्रदेश में कोई भी संस्था या विद्यालय यदि आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर आयोजित कराना चाहता है, तो शोतोकान चिकारा कराटे डू एसोसिएशन उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश के किसी भी जिले में निःशुल्क प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। इस प्रशिक्षण में बालक, बालिकाएं, किशोर, किशोरियां तथा युवक-युवतियों को आत्मरक्षा और स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़ा प्रशिक्षण निःशुल्क दिया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए इच्छुक संस्थाएं शोतोकान चिकारा कराटे डू एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के जनरल सेक्रेट्री सन्दई आदित्य नारायण सिंह से मोबाइल नंबर 6395819780 पर संपर्क कर सकती हैं।

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

4 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

4 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

7 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

7 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

7 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.