उत्तर प्रदेश

हौसला है बुलंद, 2025 तक कर देगे टीबी काे साफ

ग्रामीण समाज विकास केंद्र ने 10 टीबी संक्रमित बच्चों को लिया गोद
मेरठ। किसी भी देश में सामाजिक न्याय और समानता लाने में एनजीओ की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। लिंग भेद और असमानता की खाई को कम करने के लिए लोगों को जागरुक करने और समाज में उपेक्षित महिलाओं में आत्मविश्वास जगाने से लेकर सामाजिक विकास तक में इसकी अहम भूमिका होती है। उक्त बाते संस्था के सचिव मेहरचंद ने कही। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए सामाजिक संस्था “ग्रामीण समाज विकास केंद्” ने अब टीबी से संक्रमित मरीजों की ओर रुख किया है और 2025 तक मेरठ को टीबी मुक्त करने का बीड़ा उठाया और टीबी के 20 संक्रमित बच्चों को गोद लिया ताकि उन्हें समय पर पोषण और इलाज मिलता रहे। इसके साथ-साथ रजपुरा सीएचसी पर प्रंट लाइन वर्करों में जागरुकता बढ़ाने हेतू एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें चिकित्सा प्रभारी डॉ. प्रीत गिल, डीपीपीएम शबाना, सीनियर ट्रीटमेट सुरवाइजर विशाल राणा, डॉ. पूजा शर्मा और संस्था के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संस्था के सचिव ने बताया कि रजपुरा सीएचसी पर इस वर्ष की टी.बी. दिवस की थीम Invest to End T.B. Save Lives के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें संस्था द्वारा किए गए कार्यों के बारे में अवगत कराया और सीएचसी पर चिकित्सा प्रभारी डॉ. प्रीत गिल, डीपीपीएम शबाना, सीनियर ट्रीटमेट सुरवाइजर विशाल राणा, डॉ. पूजा शर्मा और संस्था के समस्त कार्यकर्ताओं ने 2025 तक टीबी को जड़ से खत्म करने का आह्वान किया।
उन्होंने बताया कि संस्था के द्वारा रजपुरा ब्लॉक के 20 गाँवों में डूर टू डूर सर्वेक्षण किया गया जिसमें इलाज करा रहे 150 तथा नये मरीज 26 मिले है। 16 मरीजों में टी.बी. के लक्षण मिले है। उनको जाँच के लिए भेजा गया। 15 गाँवों में लोगों के साथ बैठक की जिसमे गाँव के ग्राम प्रधान भी उपस्थित रहे। कोविड़-19 टीकाकरण में स्कूल के विद्यार्थियों को टीकाकरण टीम द्वारा टीका लगवाया गया। जिनकी संख्या 400 है ये रजपुरा ब्लॉक के 12 गाँवों में कराया गया। रिर्सोस ग्रुपों का गठन किया गया ये 22 गांवों में किया गया है। 30 रिर्सोस ग्रुप बनाये गये है। अभी तक रजपुरा ब्लॉक के सभी गांवों में रिर्सोस ग्रप बनाने का प्लान है। संस्था ने मेरठ जनपद के 10 टी.बी. मरीजों को पोषण हेतु गोद लिया है। इनको संस्था जब तक पोषण आहार देती रहेगी जब तक ये टी.बी मुक्त न हो जाये।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

16 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

17 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

17 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

2 days ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

2 days ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

2 days ago

This website uses cookies.