The teachers' association paid tribute to the former principal on his passing.
शाहगंज/जौनपुर। सुइथाकला विकासखंड क्षेत्र के कम्मरपुर गांव निवासी राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक एवं शिक्षक संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सतीश सिंह के पिता प्रो. विजय बहादुर सिंह के निधन पर शनिवार को पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ वाराणसी के मांडलिक मंत्री कुंवर यशवंत सिंह व जिलाध्यक्ष डॉ. अतुल प्रकाश यादव ने उनके घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने उनके पैतृक निवास स्थान पर पहुंचकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
जिलाध्यक्ष ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ढांढस बंधाया। उन्होंने आत्मा की शांति व परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
प्रो. विजय बहादुर सिंह क्षेत्र के गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर के प्राचार्य एवं भूगोल के विभागाध्यक्ष रहे जिनका हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। मौके पर शिव कुमार सरोज जिला महामंत्री, जय सिंह यादव जिला उपाध्यक्ष, दुष्यंत मिश्र जिला मंत्री, जिला प्रचार मंत्री पारसनाथ यादव, ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. रणंजय सिंह, ब्लॉक मंत्री उमेश चंद्र यादव समेत अन्य लोगों ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.