मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने सुबह वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप व पंडित दीनदयाल उपाध्याय छात्रावास का निरीक्षण किया। इस दौरान कुलपति ने हास्टल में रह रहे छात्रों के संग नाश्ता चखकर उसकी गुणवत्ता को भी परखा। मेस इंचार्ज को गुणवत्ता बनाए रखने व छात्रों को गुणवत्ता युक्त खाना देने के निर्देश दिए। साथ ही सफाई व्यवस्था को भी परखा। निरीक्षण के दौरान कुलानुशासक प्रो. बीरपाल सिंह भी साथ थे।
छात्रावास के निरीक्षण के दौरान कुलपति ने छात्रों से बात करते हुए कहा कि छात्रावास को स्वच्छ रखे। हर छात्र पौधरोपण भी करें एवं उसकी देखभाल करें। वार्डन से बात कर गार्डन व छात्रावास को सुंदर व स्वच्छ बनाएं। कहा कि छात्रावास को पालीथिन मुक्त बनाए। कम से कम पालीथिन का प्रयोग करें।
कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने छात्रों से पढ़ाई पर ध्यान देने व शोध पर जोर दिया। कहा कि नियमित व समय से अपनी कक्षाओं में जाएं। शिक्षकों से सवाल जबाव कर अपनी शकाओं का समाधान करें। छात्रों से स्वास्थ पर ध्यान देने की भी बात कही। छात्रों की समस्याओं को सुनते हुए उसके जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।
अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…
किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
This website uses cookies.