देश

दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है खींचतान का शिकार

दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र कहलाने वाला मुल्क मौजूदा वक्त में आनी तरफ खींचने के लिए हर सम्भव कोशिश में लगी हुई हैं। सभी पार्टियों के नेता प्रतिद्वन्द्वी पार्टी की आलोचना करने तथा उनकी खामियां गिनाने में लगे हुए हैं।

इसी कड़ी में राजस्थान चुरू में जनसभा को संबोधित करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विरोधियों को चारों तरफ से घेर लिया। मोदी के भाषण के दौरान जनता में काफी उत्साह था।

जयघोष के साथ मोदी मोदी से सभास्थल गूंज उठा। मोदी ने अपने शासनकाल दस साल की उपलब्धि को कम आंकते हुए कहा कि अभी बहुत कुछ करना बाकी है। तीन तलाक को महत्वपूर्ण कानून करार देते हुए कहा कि मुस्लिम बहनों के लिए यह कानून कारगर साबित हुआ है। लोकसभा का चुनाव होना है। राममन्दिर की बात कांग्रेस के लिए गौण है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तो भगवान राम को काल्पनिक बताया था। महिलाओं ने पीएम की सभा में राजस्थानी गीत गाकर उत्साहित दिखाईं दी। महिला सशक्तिकरण की नींव मोदी ने रखी है। आधी आबादी के लिए केंद्र सरकार ने हर कार्यं में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की है। केंद्र महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ी रखने और महिलाओं में नेतृत्व क्षमता बढ़ाने के लिए प्रयत्नशील है।

लोगों की भीड़ से उत्साहित होकर पीएम मोदी ने देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि, ‘कांग्रेस के शासनकाल में राजस्थान में गैंगस्टर का जमावड़ा था। इसके विपरीत मोदी ने विकसित भारत की नींव तैयार की है। भारत तेजी से विकास कर रहा है।’ मोदी ने बड़ा हमला करते हुए कहा कि, ‘कांग्रेस के कार्यकाल में देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई थी। दुनिया मे भारत की साख गिर रही थी। जब तक कांग्रेस सत्ता में रही थी, हमारे जवानों के हाथ बांध कर रखा था। कांग्रेस तुष्टिकरण की चाह में देश के करोड़ों लोगों का जीवन ही भूल गई। स्वार्थ की रोटियां सेंकने वाली कांग्रेस ने देश को दिवालिया की कगार पर लाकर छोड़ दिया।’

उन्होंने कहा कि, ‘कांग्रेस ने तो भगवान राम तक को काल्पनिक बताया था। उसके शासनकाल में करोड़ों लोगों के घर पर छत नहीं थी। जीवन की छोटी छोटी चीजों के लिए लोग व्याकुल थे। सरकार में बैठे लोगों द्वारा करोड़ों अरबों की लूट किये जाने और बिजली के अभाव में लोग अंधेरे में रात काटने के लिए मजबूर थे। इसके विपरीत बीते दस साल के शासनकाल में केंद्र की एनडीए सरकार ने ईमानदारी से काम किया।’ मोदी ने कोरोना काल को याद किया और कहा कि, ‘दुनिया सोच रही थी कि भारत बर्बाद हो जाएगा, लेकिन काम की लगन से दुनिया की पांचवी इकोनॉमी वाला देश बन गया है। कांग्रेस घोषणा करती है लेकिन भाजपा संकल्प पत्र देती है। उस संकल्प पत्र को पूरा किया जाता है।’

राजस्थान में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचें मोदी ने कांग्रेस और विरोधियों को आड़े हाथों लिया।मोदी के भाषण के बाद कांग्रेस पस्त नजर आ रही है। उसके पास मोदी की बातों का कोई जवाब नहीं है। राजस्थान के चुरू की सभा में करोड़ों लोग शामिल हुए। यहां पर पीएम मोदी ने अपनी करिश्माई छवि और विरोधियों पर सीधे वार करने वाली शैली में भाषण देकर लोगों के दिल में अपनी जगह बना ली। अब यह तो आने वाला वक्त और आम चुनाव के नतीजे ही बताएंगे कि पीएम मोदी की उपलब्धियों और उनकी वाकपटुता पर फिदा होकर वोटर एनडीए और भाजपा के पक्ष में मतदान करते हैं या फिर जनता को मुफ्त की रेवड़ियां बांटने की घोषणा करने वाली कांग्रेस और विपक्षी दलों के गठबंधन को बहुमत से जिताकर एनडीए सरकार की बीते दस वर्ष की उपलब्धियों पर पानी फेरते हैं।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

सहारनपुर में टॉप-10 माफिया हाजी इकबाल की ₹2.75 अरब की संपत्ति कुर्क

सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…

2 days ago

यूपी में निवेश से लेकर अपराध तक हलचल

₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…

2 days ago

सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…

2 days ago

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

3 days ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

3 days ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

3 days ago

This website uses cookies.