राजनीति

कर्नाटक में सीएम और डिप्टी सीएम के बीच टकराव बढ़ने की आशंका

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पद नहीं छोड़ने जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि वे पूरे पांच साल तक मुख्यमंत्री रहेंगे। उनकी कुर्सी के दावेदार और राज्य के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि अभी उनका समय नहीं है। उनका समय 2028 में आएगा, जब वे फिर से राज्य में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। फिर भी अगले कुछ दिन में दोनों के बीच बड़ा शक्ति परीक्षण होने वाला है। सिद्धारमैया ने कहा है कि वे मंत्रिमंडल में फेरबदल करने वाले हैं।

जल्दी ही यह काम होगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने ऐसे मंत्रियों पर निशाना साधा, जिन्होंने पिछले कुछ दिनों में राज्य में सत्ता परिवर्तन से जुड़ा बयान दिया है। यानी जिन लोगों ने सिद्धारमैया को हटा कर शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाए जाने की वकालत की उन पर मुख्यमंत्री की नजर है।

सो, शक्ति परीक्षण यह होना है कि मुख्यमंत्री उन मंत्रियों को हटाने की कोशिश करेंगे, जो शिवकुमार के समर्थक हैं और शिवकुमार की कोशिश हर हाल में उनको बचाने की होगी। कांग्रेस के जानकार नेताओं का कहना है कि अपने लिए भले शिवकुमार कमजोर हैं और सीएम नहीं बन पा रहे हैं लेकिन अपने समर्थकों को बचाने के लिए वे पर्याप्त रूप से मजबूत हैं।

बहरहाल, डीके शिवकुमार का खुल कर समर्थन करने वालों में श्रम मंत्री संतोष लाड का नाम मुख्य है। उन्होंने शिवकुमार को सीएम बनाने की मांग भी की थी और हर मसले पर उनका साथ देते हैं। ऐसे ही वन व पर्यावरण मंत्री ईश्वर खांदरे को भी शिवकुमार का समर्थक माना जाता है। चिकित्सा शिक्षा और कौशल विकास मंत्री डॉ. शरण प्रकाश पाटिल भी डीकेएस के खेमे के माने जाते हैं।

सहकारिता मंत्री केएन राजन्ना ने खुल कर कहा था कि सितंबर के बाद राज्य सरकार के नेतृत्व में क्रांतिकारी परिवर्तन होगा इनके नाम सार्वजनिक हो गए हैं लेकिन कई ऐसे मंत्री हैं, जिन्होंने सार्वजनिक रूप से डीकेएस के बारे में नहीं बोला है परंतु पार्टी आलाकमान तक अपनी बात पहुंचाते रहे हैं। ऐसे मंत्रियों के बारे में भी मुख्यमंत्री को जानकारी है। इसी तरह एच इकबाल हुसैन जैसे कई विधायक हैं, जो डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाने की बात खुल कर करते रहे हैं।

जानकार सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने ऐसे मंत्रियों की सूची बनाई है, जिनको बाहर करना है और ऐसे विधायकों की सूची भी बनाई है, जिनको सरकार में नहीं शामिल करना है। दूसरी ओर डीके शिवकुमार का खेमा ऐसे मंत्रियों की सूची तैयार कर रहा है, जो खुल कर सिद्धारमैया का समर्थन करते हैं। उनके करीबी लोगों का कहना है कि भले शिवकुमार मुख्यमंत्री नहीं बन पा रहे हैं लेकिन अपने लोगों को बचाने, विरोधियों के नाम कटवाने और अपने लोगों को मंत्री बनाने में सक्षम हैं।

राज्य में विधायकों और मंत्रियों का विभाजन लिंगायत, वोक्कालिगा और ओबीसी के आधार पर है और अब लिंगायत भी बंटे हुए दिख रहे हैं। कर्नाटक में अगर मुख्यमंत्री के समर्थक मंत्रियों की बात करें तो सतीश जरकिहोली का नाम सबसे पहले आता है। वे पीडब्लुडी मंत्री हैं। समाज कल्याण मंत्री एचसी महादेवप्पा, परिवहन मंत्री रामालिंगा रेड्डी, राजस्व मंत्री कृष्णा बायरे गौडा आदि सीएम के साथ हैं।

राज्य के गृह मंत्री जी परमेश्वरा वैसे तो खुद ही मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं लेकिन अगर उनको सिद्धारमैया और शिवकुमार में से किसी को चुनना होगा तो वे सिद्धारमैया के साथ हैं। मंत्रिमंमडल फेरबदल में दोनों को अपने अपने समर्थकों की रक्षा करनी है। इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रभारी रणदीप सुरजेवाला के यहां दौड़ शुरू हो गई है।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Share
Published by
News Desk

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

4 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

4 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

7 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

7 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

7 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.