लाल रसीले टमाटरों को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट कई खतरनाक बीमारियां, जैसे कैंसर और हार्ट डिजीज से बचाने में मदद करता है। इसके अलावा, यह त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। हालांकि, कुछ लोगों को टमाटर से एक हाथ की दूरी बनाकर रखनी चाहिए। कुछ बीमारियों में टमाटर खाने से वह समस्या और गंभीर रूप ले सकती है।
अगर किसी व्यक्ति को अक्सर एसिडिटी या हार्ट बर्न की समस्या है, तो उसे टमाटर नहीं खाना चाहिए। दरअसल, टमाटर का नेचर एसिडिक होता है। इसलिए इसे खाने से एसिडिटी की समस्या और बढ़ सकती है। खासकर उन व्यक्तियों को जिन्हें GERD (gastroesophageal reflux disease) या IBS (Irritable Bowel Syndrome) है, उन्हें भी टमाटर नहीं खाना चाहिए।
जिन लोगों को जोड़ों में दर्द रहता है या गठिया की समस्या है, उन्हें बिल्कुल सीमित मात्रा में ही टमाटर खाना चाहिए। टमाटर ज्यादा मात्रा में खाने से जोड़ों में सूजन बढ़ सकती है, जिसके कारण दर्द और तेज हो जाता है। इसलिए गठिया के मरीजों को टमाटर का सोच-समझकर ही सेवन करना चाहिए।
अगर आपको किडनी स्टोन, यानी किडनी में पथरी है, तो आपको टमाटर बिल्कुल नहीं खाने चाहिए। आपको बता दें कि टमाटर में ऑक्सलेट पाए जाते हैं, जिनकी वजह से पथरी का खतरा काफी बढ़ जाता है। इसलिए अगर आपको किडनी स्टोन है, तो टमाटरों को बिल्कुल न खाएं और अगर पथरी के लक्षण भी नजर आ रहे हैं या पहले कभी यह समस्या रह चुकी है, तो टमाटर कम खाएं।
अगर आपको स्किन एलर्जी है, तो टमाटर का सेवन बिल्कुल न के बराबर करें। टमाटर स्किन एलर्जी और रैशेज को और बढ़ा सकता है। साथ ही, अगर स्किन डिसकलरेशन, यानी स्किन का रंग बदलने की समस्या हो, तो भी टमाटर नहीं खाना चाहिए। इसलिए एलर्जी जब तक नहीं होती, तब तक इसे बिल्कुल न खाएं। ठीक होने के बाद भी पहले डॉक्टर से सलाह लें, तभी इसे खाएं।
अगर आपको गैस की समस्या रहती है, तो भी टमाटर खाने से बचने चाहिए। टमाटर ज्यादा खाने से इन लोगों में गैस की परेशानी बढ़ सकती है, जिसके कारण पेट में दर्द और पेट फूलने की समस्या भी होने लगती है। इसलिए जिन लोगों को गैस बनती है, उन्हें टमाटर नहीं खाना चाहिए।
एडिलेड। सऊदी अरब में अमेरिकी और रूसी अधिकारियों के बीच इस हफ्ते होने वाली महत्वपूर्ण…
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि भारत के 5एफ विजन – फार्म (खेत) से…
नई दिल्ली। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि ‘विकसित…
नई दिल्ली। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा हो गया है। यहां महाकुंभ की…
KMC Cancer Hospital में अन्तर्राष्ट्रीय ओएमएफ डे के अवसर पर कैंसर गोष्ठी का आयोजन किया…
Aaj Ka Rashifal: आज के राशिफल में क्या कुछ लिखा है इसे जानने के लिये…
This website uses cookies.