धर्म

धन की वर्षा कर देंगे नवरात्रि में लौंग के ये 5 उपाय

माता दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-आराधना का पर्व नवरात्रि 3 अक्तूबर से शुरू हो चुका है। माता के भक्त इस दौरान व्रत रखते हैं और भक्ति भाव से माता की पूजा करते हैं। माता दुर्गा के आशीर्वाद से भक्तों के जीवन में सुख-समृद्धि और उन्नति आती है। साथ ही नवरात्रि में लौंग के कुछ ऐसे उपाय भी हैं, जिनको करने से आपको आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। लौंग के दीपक से मां दुर्गा की आरती करना बेहद शुभ माना जाता है। पूजा पाठ और घर में मसाले के रूप में इस्तेमाल की जाने वाली ये लौंग आपके कई सारे संकटों को दूर कर सकती है। नवरात्रि के दौरान लौंग से जुड़े कुछ अचूक उपाय करने से आपको कई तरह के लाभ मिलते हैं। साथ ही आप बुरी नजर से भी बच सकते हैं। इन उपायों को करने से माता रानी प्रसन्न होती हैं, पारिवारिक जीवन और करियर में आपको उन्नति मिलने लगती है। तो आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में…

करियर में उन्नति और आर्थिक लाभ के लिए उपाय

अगर आप बेरोजगार हैं, या आपको अपनी मनचाही जगह पर नौकरी नहीं मिल रही तो आपको नवरात्रि में लौंग एक आसान उपाय करना चाहिए। आपको करना बस इतना है कि, नवरात्रि में माता की पूजा के दौरान 2 लौंग लेकर उन्हें सात बार अपने सिर पर वारना है। इसके बाद इन दोनों लौंग को भगवती के चरणों में रख देना है। माना जाता है कि इस आसन से उपाय को करने से बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलता है। जो लोग नौकरी पेशा हैं उन्हें प्रमोशन या आमदनी में वृद्धि मिल सकती है। इसके साथ ही आर्थिक लाभ भी इस उपाय को करने के बाद आपको प्राप्त हो सकता है। 

सकारात्मक के लिए उपाय

जब आपके जीवन में सकारात्मकता होती है तो आपके सभी काम बनने लगते हैं। इसलिए घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए आपको नवरात्रि में प्रतिदिन एक कपूर पर लौंग रखकर उसे जलाना चाहिए, इसके बाद इस धुएं को पूरे घर में फैलना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि यह आसान सा उपाय आपके जीवन की हर नकारात्मकता को दूर कर सकता है।

आर्थिक उन्नति के लिए उपाय

अगर धन से जुड़ी परेशानियों से आप जूझ रहे हैं तो नवरात्रि में किसी भी एक दिन आपको ये उपाय करना चाहिए। आपको करना बस इतना है कि 5 इलायची, 5 सुपारी और एक लौंग लेकर उन्हें माता दुर्गा के चरणों में रख देना है। इसके बाद इन तीनों चीजों को एक लाल या पीली पोटली में बांधकर उस स्थान पर रख देना है जहां आप धन रखते हैं। मान्यताओं के अनुसार, यह उपाय करने से आपके जीवन में धन-धान्य की कोई कमी नहीं रहती है। कर्ज उतर जाते हैं और धन कमाने के कई स्रोत आपको मिलने लगते हैं। 

घर में सुख समृद्धि के लिए उपाय

अगर आप चाहते हैं कि आपके जीवन में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहे तो नवरात्रि के दिनों में आपको घर के मुख्य द्वार के सामने लौंग के तेल का दीया जलाना चाहिए। ऐसा करने से माता रानी का आशीर्वाद आप पर बरसता है। घर में मौजूद नकारात्मकता भी यह उपाय करने से दूर होती है। 

जीवन में सफलता पाने के लिए उपाय

नवरात्रि के दौरान अगर आप किसी हनुमान मंदिर में जाकर चमेली के तेल का दीपक जलाएं और उसमें दो लौंग डाल दें, तो आपको जीवन में सफलता मिलने शुरू हो जाती है। दीपक जलाने के बाद आपको हनुमान चालीसा का पाठ और राम नाम का जप भी अवश्य करना चाहिए। यह उपाय अगर आप नवरात्रि में मंगलवार के दिन करते हैं तो, इससे कई शुभ फल आपको मिल सकते हैं। आपके जीवन की सभी अड़चनें इस उपाय को करने से दूर हो सकती हैं।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Share
Published by
News Desk

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

3 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

4 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

6 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

6 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

7 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.