डायबिटीज के मरीजों के लिए एक हेल्दी डाइट जरूरी है। उनको अपनी डाइट में ऐसे खानपान को चुनना चाहिए, जो हाई प्रोटीन होने के साथ उच्च मात्रा में फाइबर युक्त हो। डायबिटीज में किस तरह के स्नैक्स फायदेमंद होते हैं, जानिए इसके बारे में-
डायबिटीज के मरीज क्या खाते हैं और क्या नहीं यह दोनों ही बातें बहुत महत्वपूर्ण है। हाई कैलोरी युक्त खानपान और ऑयल स्नैक्स शुगर लेवल को बहुत जल्दी बढ़ा देते हैं, जो और भी कई तरह के खतरों का संकेत हो सकता है। डायबिटीज के मरीजों की डाइट बिल्कुल अलग होती है।
उन्हें अक्सर इवनिंग स्नैक्स को लेकर दिक्कत आती है कि आखिर खाएं क्या। यदि आपको मधुमेह है, तो आपको पोषक तत्वों से भरपूर स्नैक्स चुनने चाहिए। जो आपके रक्त शर्करा को बहुत अधिक बढ़ाए बिना आपकी क्रविंग को शांत कर सके।
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डायबिटीज एंड डाइजेस्टिव एंड किडनी डिजीज की रिपोर्ट के अनुसार मुख्य बात यह है कि डायबिटीज के मरीज ऐसे स्नैक्स चुनें जिनमें फाइबर, प्रोटीन और हेल्दी फैट की मात्रा अधिक हो। ये पोषक तत्व आपके रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। डायबिटीज के लिए स्नैक्स का चयन करते समय स्वस्थ और पौष्टिक विकल्पों को चुनें। यहां कुछ स्वस्थ स्नैक्स की सूची है जो डायबिटीज के मरीजों के लिए उपयुक्त हो सकती है।
डायबिटीज वालों के लिए चना काफी फायदेमंद है। यह हाई प्रोटीन और फाइबर युक्त होने के साथ अन्य जरूरी पोषक तत्व इसमें पाए जाते हैं। स्नैक्स में रोस्टेड चना एक बेहतरीन विकल्प है। आधे कप चने में लगभग 7 ग्राम प्रोटीन और 6 ग्राम फाइबर होता है। इसका सेवन शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद भी करता है।
डायबिटीज वालों के लिए चिया सीड्स पुडिंग एक हेल्दी स्नैक्स ऑप्शन है। इस पुडिंग के लिए चिया सीडस को दूध में भिगोकर बनाया जाता है। इसमें आपको प्रोटीन, फाइबर और ओमेगा -3 फैटी एसिड सहित कई पोषक तत्व भी प्राप्त होंगे। यह स्नैक्स शुगर लेवल को भी कंट्रोल में रखता है। इसके अलावा चिया सीड्स खाने से ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम करने में मदद मिलती है, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। क्योंकि मधुमेह के रोगियों में हृदय रोग विकसित होने का खतरा अधिक होता है।
हाई प्रोटीन के साथ हेल्दी स्नैक्स ऑप्शन में उबले हुए अंडे डायबिटीज वालों के लिए अच्छा है। एक उबले हुए अंडे में लगभग उबला 6 ग्राम प्रोटीन होता है, जो मधुमेह के लिए सहायक है। आप प्रतिदिन 2 अंडों को सेवन करें। इसमें आपको प्रोटीन के अलावा कई तरह के विटामिन भी प्राप्त होंगे।
डायबिटीज वालों के लिए योगर्ट और बेरीज भी प्रकार से फायदेमंद है। बेरीज में एंटीऑक्सीडेंट की उच्च मात्रा पाई जाती है। योगर्ट में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाते हैं। यह सबसे ज्यादा यह उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो डायबिटीज से पीड़ित हैं, क्योंकि यह ग्लूकोज के स्तर को संतुलित रखने में मदद करता है।
मिलेट्स से बनी कुकीज ग्लूटेन फ्री होती है, इसलिए शुगर के मरीजों के लिए यह एक बेहतरीन स्नैक्स है। बाकी अनाजों की तुलना इसमें कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जो शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।
रामनरेश प्रजापति पत्रकारगोल्ड मेडलिस्ट-जनसंचार एवं पत्रकारिता वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर उत्तर-प्रदेश Ram Naresh…
डी एम मिश्र की ग़ज़लों में सच को कहने का साहस है - डॉ जीवन…
मध्य पूर्व में युद्ध की आग लगातार भड़कती जा रही है। शुक्रवार को इजरायल ने…
धामी ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत, हरिद्वार में ‘4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में शामिल देहरादून:…
Yogi Adityanath, मुख्यमंत्री Uttar Pradesh, ने गुरुवार को Greater Noida के Dadri क्षेत्र में बने…
देश में एक बड़े संवैधानिक फेरबदल के तहत राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने कई राज्यों और…
This website uses cookies.