सेहत

हर घर में होनी चाहिए ये दवाईयां, इमरजेंसी में आएंगी बहुत काम

कौनसी बीमारी कब और कहां घेर ले यह कोई नहीं जानता. बाहर अचानक कुछ हो जाए तो लोग बचाने आ सकते हैं, लेकिन अगर घर में कोई बड़ी दिक्कत हो जाए तो इसके लिए घर में कुछ दवाईयों का होना बहुत आवश्यक है. ऐसे में इस आक्समिक आपदा के लिए हमें खुद ही तैयार रहने की जरूरत हैं. घर में कब क्या इमरजेंसी आ जाए इसके लिए सतर्क होने की जरूरत है. इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं उन दवाईयों के बारे में जो घर में जरूर होनी चाहिए, क्योंकि इमरजेंसी में यह बहुत काम आती हैं।

घर में होने वाली आम बीमारियां

गैस, खांसी, जुकाम, सर्दी लगना, दर्द, फीवर, डायबिटीज, मधुमेह, ब्लड प्रेशर, थाइरॉयड, गर्भनिरोधक और पीरियड्स जैसी समस्याएं आम हैं. ऐसे में यह कब हो जाए किसी को नहीं पता रहता है लेकिन हम छोटी-मोटी प्रॉब्लम को घर के फर्स्ट एड बॉक्स से हैंडल कर सकते हैं।

घर में होनी चाहिए ये दवाईयां

पैरासिटामोल- पैरासिटामोल, बुखार और बदन दर्द में कारगर दवा मानी जाती है और ये आपको बाजार में कई नाम से मिल जाएंगी जैसे काल्पोल, पेरासीप आदि। आप इनमें से किसी भी दवा को घर पर रख सकते हैं। जब बात बच्चे की होती है तो पैरासिटामोल सिरप ले सकते हैं। हां अपनी तसल्ली के लिए डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं।

सिनारेस्ट- सर्दी ज़ुकाम जैसी फ्लू या वायरल में कारगर दवा मानी जाती है। आप सिटरीजिन भी खा सकते हैं। अगर बात करें सर्दी-जुकाम को आयुर्वेदिक तरीके से दूर करने की तो आप जोशीना भी ट्राई कर सकते हैं।

एन्ट्रोक्विनोल या फिर नॉरफ्लोक्स- पेट खराब या दस्त लगने की समस्या पर आपके लिए ये दो दवाइयां बेहद कारगर मानी जाती हैं। इस गोली के सेवन से आपका खराब से खराब पेट ठीक हो जाता है लेकिन एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

पुदीन हरा- बदहज़मी का शिकार लोगों के लिए इससे बेहतर उपाय कोई और नहीं हो सकता है। पुदीन हरा आपके पेट में ठंडक देने के साथ-साथ बड़ी से बड़ी एसिडिटी को पल भर में दूर कर सकता है।  

आइबुप्रोफेन- इस दवाई को तेज दर्द और बुखार की समस्या में लिया जाता है।

एसिटामिनोफेन- घर में बच्चे हैं तो इस दवाई को जरूर एड बॉक्स में शामिल करें, क्योंकि यह बच्चों को दर्द और बुखार में दी जाती है।

एलर्जी में देने वालीं दवाईयां

एंटीहिस्टामाइन- नाक बहना, लगातार छींक आना और खुजली जैसी समस्याओं के लिए इस दवाई को घर में जरूर रखें।

आंख और नाक में एलर्जी की दवाई भी आपके फर्स्ट एड बॉक्स में होनी जरूरी है. इसके अलावा खांसी और सर्दी के लिए कफ सिरप, एंटीबायोटिक्स, पट्टी, एंटीसेप्टिक क्रीम और बुखार मापने के लिए घर में थर्मामीटर रखना जरूरी है।

ध्यान रखें

हर कोई चाहता है कि उसे दवा कभी न खानी पड़े लेकिन जरूरत पड़ने पर दवाइयां जान बचाने वाली साबित हो सकती है, इसलिए उसकी एक्सपायरी हमेशा देख के रखें। अगर गोली के पास ही लिखी हो तो एक साफ़ कागज़ पर सब दवाइयों की एक्सपायरी और उपयोग साफ़ अक्षरों में लिखें ताकि घर में कोई भी समझ सके।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Share
Published by
News Desk

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

6 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

6 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

9 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

9 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

9 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.