बिहार

लालू के इस प्लान से नीतीश कुमार की लुटिया डूब जाएगी: गिरिराज सिंह

पटना। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के इस्तीफे के बाद से बिहार की राजनीति गर्म है।जदयू की एनडीए में वापसी के कयास लगाए जा रहे हैं लेकिन किस पल क्या हो यह कहना मुश्किल है। इस बीच केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश की एनडीए में वापसी की बात को सीरे से खारिज किया है और बिहार की राजनीति में बड़े खेल की संभावना जताई है।

शनिवार को पटना पहुंचे गिरिराज सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार के लिए एनडीए के सभी दरवाजे बंद हैं। नीतीश कुमार की लुटिया डूबने वाली है। लालू प्रसाद नीतीश कुमार की लुटिया डूबोने के लिए तैयार बैठे हैं। विधायकों की अलग मीटिंग हुई है। विधानसभा अध्यक्ष भी पटना में ही मौजूद हैं। कुछ न कुछ बड़ा खेल होने वाला है। ललन सिंह और लालू प्रसाद पार्टी तोड़ने के माहिर खिलाड़ी हैं। नीतीश कुमार इस बात को अच्छी तरह से समझ गए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी वक्त कुछ भी हो सकता है, देखते रहिए।

राजग में शामिल जीतन राम मांझी ने कहा है कि राजनीति संभावनाओं का खेल है और किसी भी वक्त तख्ता पलट हो सकता है। अब गिरिराज सिंह ने भी कह दिया है कि किसी भी वक्त बड़ा खेल हो सकता है।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

15 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

15 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

18 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

18 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

18 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.