उत्तर प्रदेश

ट्रेलरनियर टोकन लॉन्च करने के नाम पर वेस्ट यूपी से दुबई जाएंगे हजारों लोग?

  • वेस्ट यूपी में फॉरेक्स ट्रेडिंग कंपनियों का फैला जाल
  • अमीर बनने का सपना दिखाकर लूट रहे हैं रकम
  • विदेश में भेज रहे हैं इंडियन करेंसी
  • आरबीआई ने फॉरेक्स ट्रेडिंग पर 2022 में लगाई थी रोक

आरबीआई ने 3 फरवरी 2022 को प्रेस कांफ्रेंस करके आगाह किया था की भारत में अपराधिकृत फॉरेक्स ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म को मान्यता नहीं दी जाएगी, क्योंकि भारतीय मुद्रा को यह कंपनी विदेश में ले जाती हैं जिसका असर देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ता है और अनजान लोग लूट जाते हैं। फॉरेक्स लेनदेन के लिए इलेक्ट्रिक ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म संचालित होना देश में अपराध है। इस आदेश के बावजूद कुछ कंपनियां क्रिप्टो करेंसी के वालेट बना रखी हैं जिसमें मुख्य रूप से USDT BEP-20 डॉलर के रूप में यह कंपनियां भारत से इंडियन करेंसी लेते हैं और एक्सचेंज के द्वारा इन्हें ट्रांसफर करते हैं जिससे देश को आर्थिक क्षति होती है।

दिल्ली में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर बहुत सारी कंपनियों के दफ्तर खुले हैं जिनकी शाखाएं मेरठ तक पहुंच गई हैं। मेरठ में QFS, SV जैसी कई कंपनियां अपना दफ्तर खोल चुकी हैं, इन दफ्तर में बैठे लोग उन लोगों को अपना शिकार बनाते हैं जिनकी या तो जमीन अधिग्रहित हुई है या उनके पास ब्लैक मनी है। यह कंपनी के लोग ऐसे लोगों को रातों-रात अमीर बनने का सपना दिखाकर उन्हें ट्रेलरनियर टोकन के नाम पर क्रिप्टो करेंसी के द्वारा उनसे धन वसूलते हैं।

अगर हम मेरठ की बात करें तो मुजफ्फरनगर के घोसीपुरा गांव का एक युवक देश की ED और IT को चकमा देकर दुबई बसा है, जो महीने में एक बार दिल्ली आता है और बड़े होटलों में वेस्ट यूपी के लोगों को बुलाता है, उन्हें बड़े-बड़े सपने दिखाकर दुबई के लिए आमंत्रित करता है। उसके लिए बाकायदा ट्रेडिंग कंपनी के लोग वहां जाने की व्यवस्था करते हैं और अवैध तरीके से भारतीय मुद्रा को विदेश में ले जाकर ट्रेडिंग करते हैं।

मेरठ के मोदीपुरम में ऐसे कई लोग हैं जो ट्रेडिंग कंपनी में तैनात है उनके पास खूब प्रॉपर्टी, लग्जरी गाड़ियां हैं। यह लोग इन लग्जरी गाड़ियों के माध्यम से लोगों को आकर्षित करते हैं और फिर उन्हें अपना शिकार बनाते हैं। जहां तक स्थानीय प्रशासन की बात है तो कहीं ना कहीं उनकी भी इसमें मिली भगत है, इसीलिए ऐसे लोगों के खिलाफ उनकी सम्पत्ति के बारे में पूछताछ नहीं होती।

फॉरेक्स ट्रेडिंग की यह कंपनियां मेरठ के आसपास मोदीपुरम व गंगानगर में घूम कर ऐसे हजारों लोगों की सूची तैयार कर चुके हैं जिन्हें ट्रेलरनियर टोकन लॉन्च करने के नाम पर दिसंबर में दुबई ले जाने का प्रोग्राम है यह लोग इन लोगों से मोटी रकम वसूलने जा रही है। इन लोगों ने ऐसे सैकड़ो लोगों के दो महीना में पासपोर्ट तैयार कराए हैं यह कंपनी बड़ी संख्या में भारतीय मुद्रा विदेश में पहुंचाएंगी।

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Share
Published by
editor

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

2 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

3 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

5 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

5 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

6 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.