विदेश

दक्षिण लेबनान में इज़रायली हमले में तीन की मौत, तीन घायल

बेरूत। लेबनान के दक्षिणी शहर शेहाबिया में इजरायल की ओर से किए गए हमले में हिजबुल्लाह के दो लड़ाके और एक अमल मूवमेंट सदस्य की मौत हो गई और तीन नागरिक घायल हो गए।लेबनानी सैन्य सूत्रों ने यह जानकारी दी। गुमनाम रूप से बात करने वाले सूत्रों ने कहा कि इजरायली ड्रोन ने मंगलवार शाम को हवा से सतह पर मार करने वाली तीन मिसाइलें दागीं, जिससे कई दुकानें और 22 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए।

सूत्रों के मुताबिक, इजरायली युद्धक विमानों ने दक्षिणी लेबनान के इलाकों में छह हवाई हमले किए और कई कस्बों और गांवों पर गोले दागे।इस बीच, हिजबुल्लाह ने कहा कि उसके लड़ाकों ने कई इजरायली साइटों पर हमला किया। एक लेबनानी सैन्य सूत्र ने चीन की न्यूज एजेंसी शिन्हुआ को बताया कि अपराह्न में लेबनान से उत्तरी इजरायल की ओर 100 से अधिक सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलें दागी गईं, जिनमें से कुछ को इजरायली आयरन डोम मिसाइलों द्वारा रोक दिया गया।

इससे पहले दिन में, दक्षिणी लेबनानी गांव ऐन बाल में एक नागरिक कार पर इजरायली हमले में हिजबुल्लाह का एक स्थानीय नेता मारा गया था। पीड़ित की पहचान शेहबिया शहर के अबू जाफ़र बाज़ के रूप में की गई।उल्लेखनीय है कि गत वर्ष सात अक्टूबर को इजरायल पर हमास की ओर से किए गए हमलों का लेबनानी सशस्त्र समूह हिजबुल्लाह द्वारा समर्थन किए जाने के बाद इजरायल और लेबनान की सीमा पर तनाव बढ़ गए हैं।लेबनानी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, हिज़्बुल्लाह और इज़रायल के बीच टकराव में लेबनानी पक्ष के 423 लोग मारे गए हैं, जिनमें हिज़्बुल्लाह के 269 सदस्य और 75 नागरिक शामिल हैं।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

3 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

4 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

6 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

6 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

7 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.