मेरठ

अगस्त में तीन ग्रह बदल रहे हैं अपनी चाल

  • मेरठ

अगस्त का महीना राशि परिवर्तन के लिहाज से काफी व्यस्त रहने वाला है। इस माह बुध ग्रह एक बार फिर राशि बदल रहा है। जबकि शुक्र और सूर्य भी राशि बदलेंगे। इस चारों राशि परिवर्तन से सभी राशि के लोगों पर कुछ न कुछ असर जरूर पड़ेगा। इसका सबसे ज्यादा असर मेष, मिथुन, तुला और सिंह राशि के लोगों पर पड़ेगा।

अगस्त माह का पहला राशि परिवर्तन 9 तारीख को होगा। इस दिन बुध ग्रह अपनी राशि बदलकर देर रात 1.23 बजे सिंह राशि में गोचर करेंगे। अभी वह चंद्रमा की राशि कर्क में विराजमान है। इसके 14 दिन बाद बुध फिर से राशि बदलेंगे और 26 अगस्त को सुबह 11.08 बजे कन्या राशि में विराजमान होंगे। वहीं 22 सितंबर तक बुध इसी राशि में रहेंगे।

महीने का दूसरा राशि परिवर्तन 11 अगस्त को होगा। इस दिन शुक्र ग्रह अपनी राशि बदलकर सुबह 11.20 बजे बुध की राशि कन्या में गोचर करेंगे। वह अभी सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। शुक्र अगले 25 दिन तक कन्या राशि में रहेंगे। इसके बाद वह तुला राशि में गोचर करेंगे।

महीने का तीसरा राशि परिवर्तन 17 अगस्त को होगा। इन दिन सूर्य कर्क राशि से निकलकर देर रात 1.05 बजे सिंह राशि में प्रवेश करेंगे और 17 सितंबर तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। इसके अलावा वह कन्या राशि में भी गोचर करेंगे।

ज्योतिषाचार्य विभोर इंदुसूत ने बताया कि इसका राशि परिवर्तन का प्रभाव मेष राशि पर को अपार सफलता देगा और रूके हुए कार्य होंगे। वहीं मिथुन राशि वाले अचानक लाभ मिलेगा नौकरी में सफलता और प्रमोशन भी लि सकता है। तुला राशि के जातकों के कार्य की चर्चा रहेगी। साथ ही आमदनी भी बढ़ेगी। सिंह राशि वाले आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरपूर रहेंगे।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

1 day ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

1 day ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.