मेरठ

बकरीद पर कड़ी सुरक्षा, 31 सेक्टरों में बांटा गया शहर

  • मेरठ

ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं। मेरठ जिले को 14 जोन और 31 सेक्टरों में बांटा गया है। पीएसी और आरएएफ भी तैनात रहेगी। शांति समितियों को भी सक्रिय किया गया है।

बकरीद के लिए सुरक्षा प्लान तैयार किया गया है। सोमवार को अधिकारी दिनभर तैयारी में जुटे रहे। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि ईद के मद्देनजर ड्यूटी लगा दी गई है। सीओ अपने-अपने क्षेत्र में मौजूद रहकर हर स्थिति पर नजर बनाए रखेंगे।

कोरोना के दृष्टिगत गाइडलाइन जारी की गई है, जिसका सख्ती से पालन कराया जाएगा। थानों की फोर्स के अलावा पुलिस लाइन से भी अतिरिक्त पुलिसबल तैनात किया गया है। पीएसी की तीन कंपनियां भी संवेदनशील, अतिसंवेदनशील व मिश्रित आबादी क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभालेंगी। आरएएफ की भी डिमांड की गई है।

  • प्रतिबंधित स्थानों पर नहीं होने देंगे कुर्बानी
  • एसपी सिटी ने कहा कि प्रतिबंधित जगहों पर कुर्बानी नहीं होने दी जाएगी। इबादत स्थलों पर नमाज की इजाजत नहीं है, इसको लेकर पुलिस विशेष तौर पर निगरानी रखेगी। व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए क्षेत्रीय स्तर पर भी गणमान्य लोगों से पुलिस द्वारा सहयोग लिया गया है।
  • शांति समिति की बैठक में मांगा सहयोग
  • थाना सदर बाजार, कोतवाली, लिसाड़ीगेट, ब्रह्मपुरी, टीपी नगर, सिविल लाइन व नौचंदी समेत अन्य थानों में दिनभर शांति समिति की बैठकों का दौर चला। पुलिस ने लोगों से कहा कि त्योहारों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि में तत्काल पुलिस को सूचित किया जाए।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

6 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

7 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

7 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

This website uses cookies.