सेहत

टूथब्रश भी कर सकता है आपको बीमार, जाने कैसे..?

आपका टूथब्रथ भी आपको बीमार बना सकता है. दरअसल, जिस टूथब्रश से हम अपने दांतों को साफ करते हैं. जब उसका इस्तेमाल कई-कई महीनों तक करते हैं तो वह नुकसानदायक बन जाता है. इस टूथब्रश पर 1.2 मिलियन से ज्यादा बैक्टीरिया मौजूद हो सकते हैं।

एक रिपोर्ट में बताया गया कि करीब 70% टूथब्रश पर ये बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जो सेहत को नुकसान और बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा पैदा कर सकते हैं, इसलिए टूथब्रश को ठीक से स्टोर और उसकी साफ-सफाई सही तरीके से करनी चाहिए।

कितने दिन में बदल देना चाहिए टूथब्रश

आम तौर पर, आपको हर तीन से चार महीने में अपना टूथब्रश बदलना चाहिए. हालांकि, अगर आपको लगता है कि आपका टूथब्रश घिस गया है या उस पर बैक्टीरिया जमा हो गया है, तो आपको उसे जल्दी से बदल देना चाहिए. इंग्लैंड की मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी में हुए एक रिसर्च के मुताबिक, टूथब्रश में Escherichia coli यानी E.coli बैक्टीरिया हो सकते हैं, जिससे उल्टी-दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इससे स्टेफिलोकोसी बैक्टीरिया का जोखिम भी हो सकता है, जो स्किन इंफेक्शन का कारण बन सकता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, टूथब्रश को हर तीन महीने में बदल लेना चाहिए. इतने समय में उसके ब्रिसल्स खराब या उसके आकार में बदलाव आ सकते हैं. इसी समय बैक्टीरिया टूथब्रश के ब्रिसल्स में आ सकते हैं. अगर आप किसी बीमारी से ठीक हुए हैं तो तुरंत अपना ब्रथ बदल लेना चाहिए।

बाथरूम में टूथब्रश रखने के खतरे

हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि जाइंट फैमिली में जब ज्यादा लोग एक ही बाथरूम यूज करते हैं तो कुछ लोग अक्सर फ्लश का ढक्कन बंद किए बिना ही फ्लश चला देते हैं. ऐसे में फ्लश के गंदे पानी की बूंदें बाथरूम में मौजूद हवा में घुल जाती हैं. इन बूंदों में मौजूद बैक्टीरिया बाथरूम में मौजूद टूथब्रश को संक्रमित कर सकती हैं. जिससे आप गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। 

टूथब्रश को बैक्टीरिया से कैसे बचाएं…

  • हर तीन महीने में टूथब्रथ बदल लें।
  • ब्रश करने से पहले और बाद में हाथों को अच्छी तरह धोएं।
  • ब्रिसल्स खराब होने के बाद टूथब्रथ का इस्तेमाल न करें।
  • ब्रश को शौचालय से दूर रखें।
  • टूथब्रश को बेड-सोफे पर न रखें।
  • अपने ब्रश को किसी और के टूथब्रश के साथ न रखें।
  • ट्रैवल के दौरान ब्रश कवर करके ही रखें।
  • परिवार में कोई बीमार है तो उसका टूथब्रथ अलग रखें।

टूथब्रश को कैसे साफ करें

  • टूथब्रश को नियमित साफ करना चाहिए, क्योंकि उसके ब्रिसल्स में गंदगी छिपी रहती है।
  • टूथब्रश को इस्तेमाल करने से पहले और बाद में नॉर्मल या गुनगुने पानी से अच्छी तरह धोएं।
  • टूथब्रश से बैक्टीरिया का सफाया करने के लिए एल्कोहल युक्त माउथवॉश या सिरका से साफ कर सकते हैं।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Share
Published by
News Desk

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

13 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

13 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

16 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

16 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

16 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.