देश

UP में कोरोना के कुल 177 एक्टिव मामले, अब तक 16,86,726 लोग हो चुके हैं ठीक

  • लखनऊ।

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,74,632 सैम्पल की जांच की गयी है। जिसमें कोरोना संक्रमण के 18 नये मामले आये हैं।

96,858 सैम्पल जनपदों से आरटीपीसीआर की जांच के लिए भेजे गये है। प्रदेश में अब तक कुल 7,81,42,992 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 14 तथा अब तक कुल 16,86,726 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 177 एक्टिव मामले हैं तथा 150 लोग होम आइसोलेशन में है।

प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। कल 37.50 लाख से अधिक कोविड टीकाकरण कर प्रदेश में कोविड टीकाकरण में नया कीर्तिमान स्थापित किया गया है। प्रदेश में कल तक पहली डोज 8,42,80,154 तथा दूसरी डोज 1,96,75,374 लगायी गयी हैं तथा अब तक कुल 10,39,55,528 डोज दी जा चुकी है।

प्रसाद ने बताया कि मच्छर जनित रोग तथा जल जनित रोग को लेकर सावधानी बरते। उन्होंने बताया कि साफ पीने के पानी व सफाई पर विशेष ध्यान दें। कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। पूर्ण सुरक्षा के लिये कोविड के टीके के दोनों डोज अवश्य लगवायें। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

10 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

10 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

10 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

2 days ago

This website uses cookies.