News

व्यापारियों ने लॉकडाउन में उत्पन्न हुई विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा


मेरठ || ई-रेडियो इंडिया मवाना में बुधवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने नगर अध्यक्ष इमरान इलाही के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी के स्टेनो को सौंपा। ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि व्यापारी अपना काम करते हुए विभिन्न डायरेक्ट इन डायरेक्ट करो के माध्यम से अपना आमदनी का लगभग 70% हिस्सा देश चलाने के लिए सरकार को देता है जिसमें वैश्विक महामारी कोरोना की वजह से लंबे समय से लग रहे लोकडाउन से व्यापारी तबाह और बर्बाद हो गया है।

पूरे प्रदेश का व्यापारी मदद के लिए सरकार की तरफ आंख उठा कर देख रहा है व्यापारियों ने अपनी मांगों में जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों को कोरोना से मृत्यु होने पर वैश्विक महामारी होने के कारण दस लाख रूपये की बीमा राशि दिलाए जाने की तिथि 1 जनवरी 2020 से लागू कराए जाने एवं अन्य व्यापारी जिनकी कोरोना से मृत्यु हुई हो मंडी समिति वन विभाग व अन्य लाइसेंस के रजिस्ट्रेशन के आधार पर दस लाख रुपए का दुर्घटना बीमा वैश्विक महामारी कोरोना से मृत्यु हो जाने पर दिए जाने की मांग की है।

कोरोना वैश्विक महामारी के कारण बचाव के लिए लगाए गए लॉकडाउन पीरियड का बिजली का बिल एलएमवी 6 वाणिज्य विद्या को माफ किए जाने के आदेश पारित कराए जाने व सभी प्रकार के व्यापारिक लाइसेंस व उनके रिन्यूअल के लिए लगाई जा रही लेट फीस में पेनल्टी को समाप्त करने की भी मांग की है।

वर्ष 2020 तथा 2021 में व्यापारियों के बैंक खाते में जोड़े गए भारी ब्याज को वापस कराने के आदेश पारित कराए जाने एवं व्यापारियों के सभी प्रकार के बैंकों की किस्त जमा करने के लिए तिथि 31 दिसंबर 2021 तक का समय बढ़ा दिए जाने के आदेश पारित कराए जाने की मांग की गई।  ज्ञापन देने वालों में ,नगर अध्यक्ष इमरान इलाही, वरिष्ठ महामंत्री बोधराज अग्रवाल, महामंत्री कपिल कुमार शर्मा विश्वकर्मा, तथा कोषाध्यक्ष मनीष कुमार अक्स, नौशाद अंसारी, शमशेर चौधरी, रब नवाज, आदि व्यापारी मौजूद रहे

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

6 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

6 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

6 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

This website uses cookies.