उत्तर प्रदेश

परिवहन निगम बनाएगा आठ अस्थाई बस स्टेशन

प्रयागराज। महाकुंभ मेला सकुशल संपन्न कराने हेतु परिवहन निगम आठ अस्थाई बस स्टेशन बनाएगा। यह जानकारी अपर मेलाधिकारी महाकुम्भ विवेक चतुर्वेदी ने दी।

उन्होंने बताया कि महाकुम्भ सकुशल संपन्न कराने के लिए रोडवेज श्रद्धालुओं को सुगम व सरल आवागमन के लिए भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अस्थाई बस स्टेशन बनाएगा। उसके लिए स्थान निर्धारित कर दिया गया है। पहले चरण 12 जनवरी से 13, दूसरा चरण 24 फरवरी से 7 और तीसरे चरण 8 फरवरी से 27 फरवरी तक योजना तैयार कर ली गई है।

मेले में आने वाली संभावित भीड़ के मद्देनजर पहले व तीसरे चरण में रोडवेज 10 रीज़न बसों से आवागमन होगा। दूसरे चरण में 19 रीज़न बसों से आवागमन होगा। उन्होंने बताया झूंसी में अस्थाई बस स्टेशन बनेगा जो दोहरीघाट, बड़हलगंज गोला,सजनी, सीकरीगंज, गोरखपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया तथा अन्य संबद्ध मार्ग यात्रियों द्वारा आवागमन किया जाएगा।

इसी तरह दुर्जनपुर बस स्टेशन, सरस्वती गेट बस स्टेशन से बदलापुर, लंबा, पदमपुर, कमरिया, वाराणसी समेत अन्य सम्बंधित मार्ग, नेहरू पार्क बस स्टेशन से कानपुर, कौशांबी व अन्य सम्बंधित मार्ग संचालित होंगे। हालांकि भीड़ बढ़ने की स्थिति में बेली कछार अस्थाई बस स्टेशन से आवागमन होगा।

बेला कछार अस्थाई बस स्टेशन से रायबरेली, लखनऊ, अयोध्या, गोंडा, बस्ती, बहराइच व अन्य सम्बंधित मार्ग पर आवागमन किया जाएगा। इसी तरह सरस्वती हाईटेक सिटी अस्थाई बस स्टेशन से विंध्याचल, मिर्ज़ापुर, शक्ति नगर व अन्य सम्बंधित मार्ग लेप्रोसी मिशन चौराहा अस्थाई बस स्टेशन से बांदा, चित्रकूट, रींवा, सीधी समेत अन्य सम्बंधित मार्ग पर आवागमन होगा।

Pratima Shukla

प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

14 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

14 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

17 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

17 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

17 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.