मेरठ। गुरुवार को मेरठ में उमस और गर्मी से लोग हाल-बेहाल रहे। 12 बजे दिन का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस होने के बावजूद हालात भीषण गर्मी जैसे बने हुए हैं। फिलहाल दूर-दूर तक राहत की कोई उम्मीद नहीं है। अच्छी बारिश के लिए मेरठ को अभी छह से सात दिन का इंतजार करना पड़ सकता है।
मेरठ में आद्रता का स्तर इस वक्त 70 से ऊपर बना हुआ है। इस बीच तेज धूप निकलने और मौसम शुष्क होने से आद्रता का यह स्तर भीषण गर्मी की स्थिति पैदा कर रहा है। कोई सक्रिय मौसमी सिस्टम नहीं होने और ट्रफ रेखा के मध्य भारत पर शिफ्ट होने से बारिश नहीं हो रही।
मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में अभी चार से सात दिनों तक यही मौसमी स्थितियां बनी रहने के आसार हैं। मानसून ट्रफ रेखा के उत्तर में शिफ्ट नहीं होने तक अच्छी बारिश की उम्मीद नहीं है। निजी एजेंसी स्काईमेट के अनुमान के अनुसार भी अभी मेरठ सहित वेस्ट यूपी को अच्छी मानसूनी बारिश के लिए कम से कम एक हफ्ते इंतजार करना पड़ सकता है।
इसके बाद मौसमी स्थितियां बदलने की उम्मीद है और मैदानों में लंबे समय से जारी सूखा खत्म हो जाएगा लेकिन तब तक दिन का तापमान 38-39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। आद्रता होने से तापमान का यह स्तर 44 डिग्री सेल्सियस जैसा महसूस होगा। इससे भीषण गर्मी और उमस के हालात और बिगड़ सकते हैं।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.