इस्लामाबाद, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के शौजाबाद इलाके में रविवार को सेना का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 9 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और 4 घायल हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रेगुलर सैन्य ड्यूटी के दौरान सेना की गाड़ी खाई में जा गिरी, जिससे यह बड़ा हादसा हुआ।
सभी घायलों को रावलपिंडी के संयुक्त सैन्य अस्पताल (सीएमएच) में भर्ती कराया गया है, जिनमें कुछ की हातल गंभीर बताई जा रही है। ऐसे में मौतों का आंकड़ा बढ़ने की भी आशंका है। स्थानीय पुलिस ने कहा कि सेना का जवान एक ट्रक में सवार थे जो 500 फीट नीचे खाई में जा गिरा। मांग बजरी से 12 किलोमीटर पहले ही यह हादसा हुआ।
पाकिस्तानी सेना से ट्रेंड लश्कर का गाइड धरा गया
वहीं, जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में सेना के जवानों ने लश्कर-ए-तैयबा के ट्रेंड गाइड को गोली मारने के बाद गिरफ्तार कर लिया, जो पाकिस्तान सेना की खुफिया इकाई के लिए भी काम कर चुका है। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के सब्जकोट गांव का निवासी 32 वर्षीय तबरीक हुसैन जब नियंत्रण रेखा पार करने की कोशिश कर रहा था, तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
अधिकारियों के अनुसार, छह सालों में इसे दूसरी बार गिरफ्तार किया गया है। पिछली बार वह और उसका भाई 26 महीने तक सलाखों के पीछे रहे थे और उसके बाद उन्हें अमृतसर में अटारी-वाघा बॉर्डर से पाकिस्तान भेज दिया गया था। इस बार उसकी ‘फिदायीन’ हमला करने की योजना थी। जब सेना ने उसे घायल दशा में गिरफ्तार किया तो वह चिल्लाया, ‘ मैं मरने के लिए आया था, मुझे धोखा दे दिया। भाईजान मुझे यहां से निकालो।’
रामनरेश प्रजापति पत्रकारगोल्ड मेडलिस्ट-जनसंचार एवं पत्रकारिता वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर उत्तर-प्रदेश Ram Naresh…
डी एम मिश्र की ग़ज़लों में सच को कहने का साहस है - डॉ जीवन…
मध्य पूर्व में युद्ध की आग लगातार भड़कती जा रही है। शुक्रवार को इजरायल ने…
धामी ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत, हरिद्वार में ‘4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में शामिल देहरादून:…
Yogi Adityanath, मुख्यमंत्री Uttar Pradesh, ने गुरुवार को Greater Noida के Dadri क्षेत्र में बने…
देश में एक बड़े संवैधानिक फेरबदल के तहत राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने कई राज्यों और…
This website uses cookies.