विदेश

संरा की आतंकवाद निरोधी समिति के अध्यक्ष बने टी एस त्रिमूर्ति

संयुक्त राष्ट्र, एजेंसी। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने सुरक्षा परिषद की आतंकवाद निरोधी समिति की अध्यक्ष पद संभाला। संयुक्त राष्ट्र में भारत ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली। देश के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने 2022 के लिए सुरक्षा परिषद की आतंकवाद निरोधी समिति (सीटीसी) का अध्यक्ष पद ग्रहण किया। भारत हालांकि अभी 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य है और उसके दो साल का कार्यकाल 31 दिसंबर 2022 को समाप्त होगा।

सीटीसी के कार्यकारी निदेशालय की ओर से जारी ट्वीट में कहा गया, भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी एस तिरुमूर्ति आतंकवाद निरोधी समिति 2022 के नये अध्यक्ष होंगे। भारत ने एक जनवरी को आंतकवाद निरोधी समिति के कार्यकारी निदेशालय द्वारापारित उस प्रस्ताव के पक्ष में वोट किया था जिसमें सदस्य देशों से आतंकवादी कृत्यों को उनके मोटिवेशन के आधार पर बांटने की प्रवृत्ति के खिलाफ एकजुट रहने की अपील की गयी थी और यह साफ किया गया था कि अगर ऐसा होता है तो इससे पूरी दुनिया 9/11 से पहले के काल में पहुंच जायेगी जब अधिकतर समय मेरे आतंकवादी और तेरे आतंकवादी की बेवजह की बहस में ही समय बर्बाद किया गया।

प्रस्ताव के पक्ष में मतदान के दौरान भारत ने कहा सीटीसी के 2022 के अध्यक्ष के रूप में भारत आतंकवाद से निपटने में संगठन की भूमिका को मजबूती देने के लिए गंभीर प्रयास करेगा, साथ ही यह भी सुनिश्चित करेगा कि आतंकवाद के खतरे के खिलाफ पूरी दुनिया की प्रतिक्रिया स्पष्ट, अविभाजित और प्रभावी हो। सीटीसी का गठन 9/11 की घटना के बाद 2001 में किया गया था।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

12 hours ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

13 hours ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

13 hours ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

1 day ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

1 day ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

1 day ago

This website uses cookies.