फीचर्ड

टुकड़े-टुकड़े गैंग फिर एक्टिव, जेएनयू बना सियासी अखाड़ा

  • जेएनयू में फिर लगे आपत्तिजनक नारे
  • शरजील–उमर खालिद पर फैसले के बाद बवाल
  • राष्ट्रविरोधी राजनीति पर फिर बहस तेज

एक बार फिर राजनीति का कुख्यात जेएनयू मॉडल सुर्खियों में है। वही टुकड़े-टुकड़े गैंग, वही राष्ट्रविरोधी नारे और वही संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल। देश की राजधानी दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर में मंगलवार को एक बार फिर माहौल गरमा गया, जब 2020 दंगों के आरोपी शरजील इमाम और उमर खालिद की जमानत याचिका खारिज होने के बाद वामपंथी छात्रों के एक छोटे समूह ने नारेबाजी शुरू कर दी।

ये वही राजनीति है जिस पर बार-बार देश विरोधी मानसिकता को बढ़ावा देने का आरोप लगता रहा है। ऐसी राजनीति जिसमें भारत माता का अपमान, सुरक्षाबलों की शहादत पर जश्न और समाज को बांटने वाले आयोजनों की बात सामने आती रही है। संख्या में भले ही ये लोग कम हों, लेकिन इनके विचार आग की उस चिंगारी जैसे माने जाते हैं, जो बड़ा नुकसान कर सकती है।

राजनीतिक दलों में मतभेद हो सकते हैं, सत्ता पक्ष और विपक्ष अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन दोनों की आस्था देश की संवैधानिक व्यवस्था में होती है। सवाल उन चेहरों पर है, जो लोकतंत्र और संस्थाओं पर ही हमला करते नजर आते हैं। शरजील इमाम के पुराने बयानों को लेकर भी यही बहस उठती रही है, जिनमें देश की अखंडता पर सवाल खड़े किए गए थे।

नागरिकता कानून के विरोध के दौरान फैलाई गई कथित गलतफहमियों को भी इसी वैचारिक धारा से जोड़ा जाता है। सरकार का कहना रहा कि कानून का उद्देश्य पड़ोसी देशों में प्रताड़ित अल्पसंख्यकों को राहत देना था, लेकिन विरोध को इस तरह पेश किया गया जैसे देश के एक वर्ग को निशाना बनाया जा रहा हो।

अब सवाल यह है कि क्या इस जेएनयू मॉडल की राजनीति को रोका जा सकता है? जानकार मानते हैं कि विचारों को खत्म नहीं किया जा सकता, लेकिन समय रहते तथ्यों और सच्चाई के साथ उनका जवाब देना जरूरी है। शासन और प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है कि भ्रम फैलने से पहले ही स्थिति स्पष्ट की जाए।

देश की न्याय व्यवस्था और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने वाली इस सोच की हकीकत समाज के सामने आना जरूरी है, ताकि राष्ट्रविरोधी नैरेटिव को समय रहते बेनकाब किया जा सके।

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

4 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

5 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

7 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

8 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

8 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.