उत्तर प्रदेश

बैंकों में दो दिन की हड़ताल, मेरठ सहित वेस्‍ट यूपी में ऐसा रहा असर

मेरठ। आल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के आह्वान पर सोमवार से बैंकों में दो दिवसीय हड़ताल शुरू हो गई है। वेस्‍ट यूपी के जिलों में भी इस हड़ताल का असर दिख रहा है। 28 और 29 मार्च को ट्रेड यूनियनों की हड़ताल निजीकरण के खिलाफ है। इसमें बैंक यूनियन भी शामिल हैं। स्टेट बैंक इस हड़ताल से बाहर है। बैंकों के निजीकरण और उन्हें मर्ज करने की कार्रवाई का विरोध करते हुए कई मांगों को लेकर बैंक कर्मचारी सोमवार से दो दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। सोमवार को कई बैंकों के बाहर ताले लटके नजर आए। बैंक यूनियन के अधिकारी और कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
मेरठ में निजीकरण के खिलाफ मजदूर यूनियन ने किया प्रदर्शन
बीमा, बैंक एवं अन्य सरकारी पब्लिक सेक्टर की कंपनियों के निजीकरण के खिलाफ मजदूर यूनियन ने देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। सोमवार को मेरठ के बांबे बाजार स्थित एलआईसी कार्यालय के बाहर अलग- अलग संगठन के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने मजदूर विरोधी श्रम कानूनों का विरोध किया सरकार पर आरोप लगाया की धीरे धीरे पब्लिक सेक्टर की कंपनियों को आईपीओ के नाम पर बेचा जा रहा है। श्रम कानूनों से मजदूरों का शोषण किया जा रहा है। रोजगार कम किए जा रहे हैं। यूनियन के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की।
रखीं गईं ये मांगें
आल इंडिया जनरल स्ट्राइक समिति के पदाधिकारियों ने 25000 न्यूनतम वेतन करने, मेडिकल से जीएसटी हटाने, निजीकरण खत्म करने ग्रुप तीन और चार की नियुक्तियों को खोलने की मांग की। यूपी बैंक एंप्लाइज यूनियन के जनरल सेक्रेटरी प्रशांत शर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय स्तर पर यह हड़ताल 29 मार्च को भी रहेगी जिसमें अलग-अलग संगठन हड़ताल के माध्यम से सरकार पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं। उधर, मजदूर सहायता समिति की ओर से मजदूर विरोधी नेताओं को लेकर कई पुस्तकें प्रकाशित की गई हैं। जिनके माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।धरना स्थल पर सहयोग राशि लेकर वितरित भी किया गया। इस पुस्तक में श्रम श्रम कानूनों के विषय में विस्तार से बताया गया है।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

18 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

18 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

18 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

2 days ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

2 days ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

2 days ago

This website uses cookies.