रुद्रपुर। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब में गुरुवार सुबह डेरा कारसेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से क्षेत्र में तनाव है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी समेत पुलिस के तमाम अन्य बड़े अफसर मौके पर पहुंचे हैं।
बताया गया है कि बाबा तरसेम सिंह सुबह करीब 6:00 बजे रोज की तरह ही गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद लंगर हॉल के बाहर बैठे थे। तभी बाइक सवार दो युवक मौके पर पहुंचे और उन पर गोली दागनी शुरू कर दी। बाबा के पेट और गर्दन पर कई गोली लगीं। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनते ही पहुंचे सेवादार बाबा को इलाज के लिए खटीमा ले गए। डाक्टरों ने बाबा को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से सारे क्षेत्र में तनाव है। पुलिस बाबा के हत्यारों की तलाश कर रही है। नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब देश-दुनिया में प्रसिद्ध है। हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी गठितः इस बीच नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या की जांच के लिए उत्तराखंड पुलिस ने एसआईटी गठित कर दी है। यह जानकारी उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने देहरादून में दी।
उन्होंने कहा कि यह हत्याकांड चिंता का विषय है। मौके पर वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है। स्थानीय जनता से भी बातचीत की जाएगी। जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है।इस मामले की प्राथमिकता के साथ जांच होगी। सेंट्रल एजेंसी से भी संपर्क किया गया है। आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
1947 का विभाजन भारतीय इतिहास की पीड़ादायक घटना-डॉ. सप्रे पत्रकारिता के विद्यार्थियों को संतुलित दृष्टि…
किसानों के लिए कम समय में अधिक मुनाफा देने वाली फसलों में ककड़ी की खेती…
क्या बिहार की राजनीति में नेतृत्व परिवर्तन की आहट है? क्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के…
क्या बागेश्वर धाम की व्यवस्था में बड़े बदलाव होने वाले हैं? क्या पंडित धीरेंद्र कृष्ण…
क्या उत्तर प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों पर अब सख्ती बढ़ने वाली है? क्या प्रॉपर्टी रजिस्ट्री…
रामनरेश प्रजापति पत्रकारगोल्ड मेडलिस्ट-जनसंचार एवं पत्रकारिता वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर उत्तर-प्रदेश Ram Naresh…
This website uses cookies.