सेहत

अब उबर की एंबुलेंस से बचेगी लोगों की जिंदगी, इंदौर में मिली मंजूरी

इंदौर। कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए उठाए गए एहतियाती कदमों के चलते तमाम निजी परिवहन सेवाओं को बंद कर किया गया है। इंदौर में अब आपातकालीन सेवा के लिए उबर इमरजेंसी एंबुलेंस सेवा को मंजूरी दे दी गई है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी मनीष सिंह ने कोविड-19 से संबंधित आपातकालीन व्यवस्था के अंतर्गत उबर कैब प्राइवेट लिमिटेड को उबर इमरजेंसी एंबुलेंस सेवा के संचालन की अनुमति दी है। जिलाधिकारी द्वारा अनुमति दिए जाने के साथ आवश्यक निर्देष भी दिए है।

जिसके मुताबिक उबर कैब द्वारा इस इमरजेंसी एंबुलेंस सेवा के संचालन के लिए प्रत्येक एंबुलेंस का उपयोग होने के पश्चात उसे अनिवार्यत: सैनिटाइज किया जाए एवं सैनिटाइजेशन संबंधी सामग्री उबर कंपनी के द्वारा प्रदान की जाए। इसके अलावा एंबुलेंस के चालक को आवश्यक सुरक्षा उपकरण जैसे हैंड ग्लब्स, मास्क, कैप इत्यादि पहनना अनिवार्य होगा।

इन एंबुलेंस की ट्रिप मात्र निर्धारित अस्पतालों पर ही पूर्ण हो सकेगी। कलेक्टर सिंह ने बताया कि उक्त सेवा हेतु प्रथम चरण में कुल 50 एंबुलेंस का उपयोग किया जा सकेगा। एम्बुलेंस का संचालन जिला प्रशासन के नियंत्रण में होगा।

 

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Share
Published by
editor

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

16 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

17 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

19 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

20 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

20 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.