उड़ान योजना है विफल : खड़गे
उड़ान योजना को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि केन्द्र सरकार की ”उड़ान” योजना पूरी तरह विफल रही है।
खड़गे ने शनिवार को देश के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की ऑडिट रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि सस्ते किराए में हवाई यात्रा करवाने का दावा करने वाली केन्द्र सरकार की ”उड़ान योजना” विफल रही है।
मोदी सरकार का हवाई चप्पल पहन, हवाई सफ़र करने का वादा उनके हर वादे की तरह हवा-हवाई ही रहा है। उन्होंने कहा कि सीएजी की रिपोर्ट बताती है कि योजना के तहत 93 फीसदी रूट्स पर फ्लाइट का संचालन ही नहीं किया गया।
खड़गे ने कहा कि इस योजना के तहत हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जानी थी। वह भी संभव नहीं हो पाई है। इस योजना के नाम पर लोगों के साथ सरकार ने छल किया है। सिर्फ सपने दिखाए हैं। अगले चुनाव में देश की जनता इस सरकार को माफ नहीं करेगी।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.