बिजनौर

बिजनौर में मौसा ने की 23 वर्षीय युवती की हत्या, गिरफ्तार

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में 23 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने युवती के सौतेले मौसा को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सचिन शर्मा के रूप में हुई है। घटना बिजनौर जिले के नजीबाबाद थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने यह जानकारी दी। नजीबाबाद थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह पुंडीर ने कहा कि 18 मार्च को एक अज्ञात युवती की हत्या के संबंध में पुलिस को पीसीआर कॉल मिली थी। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। वहां 23 वर्षीय युवती का शव खाली पड़े प्लॉट में मिला।
जांच से मृतका की पहचान 23 वर्षीय वैशाली के रूप में हुई।
एसएचओ ने कहा, “जांच के दौरान, पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया और एक व्यक्ति की पहचान की। विश्लेषण के आधार पर संदिग्ध की पहचान सचिन शर्मा के रूप में की।” एसएचओ ने कहा, “टीम ने आरोपी व्यक्ति का पता लगाने के लिए काम किया, कई सीसीटीवी फुटेज की जांच की और क्षेत्र में गोपनीय मुखबिरों की मदद ली। इसके बाद, आरोपी की गतिविधियों के बारे में विशेष जानकारी प्राप्त हुई।

एसएचओ ने कहा कि आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया है।
आरोपी सचिन ने पूछताछ मे पुलिस को बताया कि वह मृतका का सौतेला मौसा है, उसके साथ उसकी मित्रता थी। मृतका उसके साथ हरिद्वार रहने की जिद कर रही थी। बार-बार समझाने पर वो नहीं मान रही थी। पुलिस में शिकायत करने की धमकी भी दे रही थी।

उसने कहा, कि इसके बाद उसने युवती से पीछा छुड़ाने के लिए उसकी हत्या की साजिश रची। घटना के दिन 14 मार्च की रात वह युवती को अपने साथ मालन नदी के पास सुनसान जगह पर लेकर आया और उसकी हत्या कर दी। बाद में शव को एक खाली पड़े प्लॉट में फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कहा कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और 201 (सबूत मिटाने) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Share
Published by
Neha Singh

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

3 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

4 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

6 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

6 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

7 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.