उत्तराखंड

उत्तराखंड में अनियंत्रित वाहन खाई में गिरा, आठ लोगों की मौत,दो घायल

देहरादून/नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल जनपद से पड़ोसी देश नेपाल जा रहा एक वाहन अनियंत्रित होकर मंगलवार सुबह गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक सहित कुल आठ लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि दो यात्री घायल हैं। मृतकों में चालक के अलावा, सभी नेपाल के निवासी हैं।
राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने बताया कि आज आपदा कंट्रोल रूम, नैनीताल द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि बेतालघाट के पास एक वाहन खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें बचाव हेतु टीम की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि सूचना पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक राम सिंह बोरा के नेतृत्व में आवश्यक बचाव उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल पहुंची। जहां ऊँचाकोट से महेंद्रनगर, नेपाल की ओर जा रहा वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया था। वाहन में कुल 10 लोग सवार थे।
मिश्र ने बताया कि बचाव टीम द्वारा घटनास्थल में लगभग 150 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। स्थानीय लोगों एवं पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त बचाव अभियान में एसडीआरएफ टीम द्वारा घटना में मृत 08 लोगों के शवों को बाहर निकाला गया एवं 02 अन्य घायलों को निकालकर अस्पताल भिजवाया गया। उन्होंने बताया कि विशराम चौधरी, (50) , अंतराम चौधरी (40) , गोपाल बसनियत, (60) उदयराम चौधरी, (55) विनोद चौधरी, (30), तिलक चौधरी, (45) धीरज चौधरी (45) सभी निवासी महेंद्रनगर (नेपाल) और वाहन चालक राजेन्द्र कुमार पुत्र हरिराम, निवासी- बासकोट, बेतालघाट, नैनीताल (उत्तराखंड) की मौके पर ही मृत्यु हो गई है। जबकि छोटू चौधरी उर्फ जनल और शांति चौधरी पुत्र धीरज चौधरी, निवासी महेन्द्रनगर, नेपाल को उपचारार्थ अस्पताल भेजा गया है।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Share
Published by
Neha Singh

Recent Posts

1947 का विभाजन और अखंड भारत की विचारधारा पर व्याख्यान आयोजित

1947 का विभाजन भारतीय इतिहास की पीड़ादायक घटना-डॉ. सप्रे पत्रकारिता के विद्यार्थियों को संतुलित दृष्टि…

34 minutes ago

मार्च में ककड़ी की खेती से कम समय में ज्यादा मुनाफा, जानिए खेती का सही तरीका

किसानों के लिए कम समय में अधिक मुनाफा देने वाली फसलों में ककड़ी की खेती…

52 minutes ago

नीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला

क्या बिहार की राजनीति में नेतृत्व परिवर्तन की आहट है? क्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के…

57 minutes ago

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री सेवादारों से बोले- भक्तों से बदतमीजी बर्दाश्त नहीं

क्या बागेश्वर धाम की व्यवस्था में बड़े बदलाव होने वाले हैं? क्या पंडित धीरेंद्र कृष्ण…

59 minutes ago

यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले, अब कर्मचारियों को हर साल बतानी होगी संपत्ति

क्या उत्तर प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों पर अब सख्ती बढ़ने वाली है? क्या प्रॉपर्टी रजिस्ट्री…

1 hour ago

मीडिया के लिए प्रमाणिकता, निष्पक्षता और पारदर्शिता का दौर

रामनरेश प्रजापति पत्रकारगोल्ड मेडलिस्ट-जनसंचार एवं पत्रकारिता वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर उत्तर-प्रदेश Ram Naresh…

22 hours ago

This website uses cookies.