केंद्रीय मंत्री जयंत सिंह चौधरी ने दी ग्रामीणों को तोहफा

  • सोलर मोबाइल वैन ट्रेनिंग यूनिट्स का किया शुभारंभ
  • ग्रामीण विकास को मिलेगा बढ़ावा, युवाओं को खास मौका

केंद्रीय मंत्री जयंत सिंह चौधरी ने नई दिल्ली में सोलर मोबाइल वैन ट्रेनिंग यूनिट्स का शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय और डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देना है। यह कार्यक्रम नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (NSDC), लर्निंग लिंक्स फाउंडेशन, डेल टेक्नोलॉजीज और स्थानीय साझेदारों के सहयोग से शुरू की गई है।

इस मौके पर जयंत सिंह चौधरी ने कहा कि यह कार्यक्रम पिछले चार वर्षों से चल रहा है और इसने कई लोगों को सशक्त बनाया है। उन्होंने बताया कि आज दो नई बसों को हरी झंडी दिखाई गई है जो सोलर एनर्जी से संचालित होती हैं और आधुनिक तकनीकों से लैस हैं। ये बसें सिक्किम, आंध्र प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र के ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर प्रशिक्षण देंगी। पिछले वर्ष में यह कार्यक्रम 11 जिलों में चलाया गया था और इस साल इसे 7 और जिलों में विस्तारित किया जाएगा।

सोलर कम्युनिटी हब्स का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण समुदायों तक आधुनिक शिक्षा और कौशल पहुंचाना है। इन वैन में लैपटॉप, पोर्टेबल फर्नीचर, जीपीएस, वाई-फाई राउटर, पैनिक बटन और ब्लूटूथ स्पीकर जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। यह वैन वित्तीय साक्षरता, डिजिटल कौशल, साइबर सुरक्षा, तकनीकी ज्ञान और जनरेटिव एआई जैसे विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान करेंगी।

यह पहल स्किल इंडिया मिशन के उद्देश्यों से जुड़ी है और तकनीक व नवाचार के माध्यम से ग्रामीण विकास को बढ़ावा देती है। वित्तीय वर्ष 2025 तक यह कार्यक्रम 7 नए जिलों तक पहुंचेगा और लगभग 58 लाख लाभार्थियों तक इसका असर होगा। इनमें छात्र, महिलाएं, युवा और पूर्व सैनिक शामिल हैं।

इस पहल के लिए जयंत सिंह चौधरी ने डेल, लर्निंग लिंक्स फाउंडेशन और NSDC की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह परियोजना ग्रामीण समुदायों को उनके दरवाजे पर ही आधुनिक शिक्षा और कौशल का अवसर प्रदान करके उन्हें सशक्त बनाएगी। इस कार्यक्रम के दौरान कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (MSDE) के सचिव अतुल कुमार तिवारी और NSDC के सीईओ एवं एमडी वेद मणि तिवारी भी उपस्थित रहे। यह पहल तकनीक और साझेदारी के माध्यम से ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

10 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

10 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

13 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

13 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

14 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.