उत्तर प्रदेश

UP Board Exam आज से, जानें कौन से जिले हैं संवेदनशील

UP Board Exam हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का आगाज गुरुवार से होगा। परीक्षा के लिए 55,08,206 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली में हाईस्कूल हिंदी व प्रारंभिक हिंदी तथा इंटरमीडिए सैन्य विज्ञान विषय की परीक्षा होगी। द्वितीय पाली में हाईस्कूल वाणिज्य और इंटरमीडिएट हिंदी व सामान्य हिंदी विषय की परीक्षा होगी।

UP Board Exam के नजरिए से 16 जिलों को अत्यधिक संवेदनशील घोषित किया गया है। इसमें मथुरा, बागपत, अलीगढ, मैनपुरी, एटा, हरदोई, आज़मगढ़, बलिया, मऊ, प्रयागराज, कौशांबी, चंदौली, जौनपुर, गाज़ीपुर, देवरिया और गोंडा शामिल हैं। सूबे के 8,265 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होगी। इनमें 776 संवेदनशील और 275 अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए यूपी पुलिस के साथ ही एसटीएफ और स्थानीय खुफिया इकाई (एलआईयू) को भी लगाया गया है।

इसके साथ ही UP Board Exam में 1.35 लाख परीक्षा कक्षों में वॉयस रिकॉर्डर वाले लगभग 2.90 लाख सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। बोर्ड परीक्षा के लिए 2.75 लाख पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए हाईस्कूल में 29,47,324 (15,71,686 छात्र और 13,75,638 छात्राएं) और इंटरमीडिएट में 25,60,882 (14,12,806 छात्र और 11,48,076 छात्राएं) परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। 257 कैदी भी परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें से 139 कैदी 12वीं और 118 दसवीं की परीक्षा देंगे।

प्रयागराज में दो लाख से ज्यादा देंगे UP Board Exam

बोर्ड परीक्षा प्रयागराज के 335 केंद्रों पर दो पालियों में होगी। इसमें इंटर व हाईस्कूल के 202050 विद्यार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। इसमें हाईस्कूल में 101163 और इंटर मीडिएट में 100887 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकृत हैं।

UP Board Exam के लिए सूबे में 430 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात

परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण और पर्यवेक्षण के लिए सभी जिलों में 1,297 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 430 जोनल मजिस्ट्रेट, 416 मोबाइल टीमें और 75 राज्य स्तरीय पर्यवेक्षी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। यूपी बोर्ड मुख्यालय के साथ-साथ मेरठ, बरेली, प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर के क्षेत्रीय केंद्रों पर कमांड और कंट्रोल सेंटर स्थापित किए गए हैं। विद्यार्थियों के शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए राज्य नियंत्रण कक्ष में एक कॉल सेंटर भी संचालित किया गया है। हेल्पलाइन नंबर 1800-180-5310 एवं 1800-180-5312 हैं।

UP Board Exam केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में धारा-144

बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन और शुचिता के साथ संपन्न कराने के लिए व्हाट्सएप से लेकर सोशल मीडिया तक पर नजर रखी जा रही है। परीक्षा केंद्रों के आसपास 100 मीटर की परिधि में और आवश्यकता पड़ने पर उसके बाहर भी जिला प्रशासन को दंड प्रकिया संहिता के अंतर्गत धारा-144 लागू करने सहित अन्य सभी एहतियाती उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं। किसी विषय की परीक्षा समाप्त होने से पूर्व यदि उस विषय का कोई प्रश्न-पत्र या उसके किसी भाग को व्हाट्सएप या सोशल मीडिया अथवा अन्य किसी माध्यम से संचारित करने का प्रयास किया जाता है तो कानून की सुसंगत धाराओं के तहत कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Share
Published by
News Desk

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

13 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

14 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

16 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

17 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

17 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.