उत्तर प्रदेश

यूपी बोर्ड परीक्षा शुरु, कैमरे की निगरानी में प्रश्नपत्र के सीलबंद पैकेट खुलवाए गए

कंट्रोल रुम से 133 केंद्रों की हर गतिविधि पर रखी गई नजर 
कानपुर।
 यूपी बोर्ड परीक्षा गुरुवार से शुरू हो गई। शहर में 133 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को द्विस्तरीय जांच चक्र से गुजरना पड़ा। नवाबगंज स्थित डीपीएस नगर निगम इंटर कॉलेज,हरजिंदर नगर स्थित खालसा गर्ल्स कालेज, मोहन विद्या मंदिर इंटर कालेज,चाचा नेहरू स्मारक इंटर कालेज,जीएनके इंटर कालेज सहित सभी केंद्रों में प्रवेश गेट पर प्रवेश पत्र चेक किए गए। इस प्रक्रिया से होकर परीक्षार्थी कमरे तक पहुंचे। केंद्र में मोबाइल फोन सहित इलेक्ट्रानिक डिवाइस ले जाने पर प्रतिबंध रहने से प्रवेश द्वार पर मोबाइल फोन रखवाने की व्यवस्था की गई।ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कालेज,जवाहर नगर में बने कंट्रोल रूम में 30 कम्प्यूटर से 133 केंद्रों पर परीक्षा के दौरान पल-पल की गतिविधि पर नजर रखी गई। परीक्षा के दौरान कमरे में एक ही स्कूल के परीक्षार्थी एक दूसरे के पीछे न बैठने पाएं, इस पर विशेष निगरानी रही।
जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार तिवारी ने ओंकारेश्वर स्कूल में बने आनलाइन निगरानी केंद्र व कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर केंद्रों पर चल रहीं परीक्षाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पहले दिन सुबह की पाली में 10वीं में हिंदी विषय और 12वीं में सैन्य विज्ञान विषय की परीक्षा कराई गई। सुबह कैमरे की निगरानी में प्रश्नपत्र के सीलबंद पैकेट खुलवाए गए। 

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

19 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

19 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

19 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

2 days ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

2 days ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

2 days ago

This website uses cookies.