अयोध्या में रामलाल से स्थापना के लिए योगी आदित्यनाथ जी को ट्रस्ट के पदाधिकारी ने निमंत्रण दिया साथ ही साथ में कार्यक्रम में पहुंचने का आग्रह किया है। योगी आदित्यनाथ ने धन्यवाद संदेश प्रेषित करते हुए निम्न तरह से अपनी भावना व्यक्त की-
आज जीवन धन्य हो गया है। मन आह्लादित है।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सम्मानित पदाधिकारी स्वामी गोविन्ददेव गिरि जी महाराज, श्री चम्पत राय जी एवं श्री राजेंद्र पंकज जी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान श्री रामलला सरकार के नूतन बालरूप विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम हेतु मुझे आमंत्रित किया है।
आभार!
जय जय सीताराम
प्रभु श्री राम की असीम अनुकंपा, पूज्य संतों एवं दादागुरु ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज व पूज्य गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज के आशीर्वाद, श्रद्धेय अशोक सिंघल जी एवं रामभक्तों के सदियों के अनवरत संघर्ष तथा आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व का ही सुफल है कि श्री अयोध्या जी में प्रभु श्री रामलला के नूतन बालरूप विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा को सफलीभूत होते हुए हम सभी देख पा रहे हैं।
कृतज्ञ हूं, हर्षित हूं, उत्साहित हूं, राममय हूं।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.