उत्तर प्रदेश

UP CM Yogi Adityanath बोले, उद्योगों से यूपी काो मिलेगी नई उड़ान

  • जालौन, संवाददाता

UP CM Yogi Adityanath ने आज कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे बनने से इस अति पिछड़े क्षेत्र का पूरा विकास होने के साथ-साथ औद्योगिक क्रांति आएगी जिससे इस क्षेत्र के लोगों रोजगार की और अधिक अवसर मिलेंगे जिससे गरीबी दूर तो होगी ही शिक्षा के लिए भी नए रास्ते खुल जाएंगे।

योगी आदित्यनाथ ने विकासखंड कुठौंद के लाडपुर गांव में निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों जनप्रतिनिधियों के अलावा पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में खनिज संपदा का अपार भंडार है।

पूर्व की सरकारों ने यहां के वन संपदा खनिज संपदा का दोहन तो किया किंतु इस क्षेत्र के विकास के बारे में कभी नहीं सोचा। प्रदेश की भाजपा सरकार ने इस अति पिछड़े क्षेत्र में एक्सप्रेस वे का निर्माण कर पूरे क्षेत्र में विकास की नई दिशा दी है। साथ ही इस क्षेत्र में एक्सप्रेस वे के किनारे और खाली पड़ी किसानों की जमीन को अधिग्रहण कर उद्योग क्षेत्र को विकसित किया जाएगा। इससे यहां के स्थानीय निवासियों को और अधिक रोजगार के अवसर मिलेंगे । जब क्षेत्र के लोगों रोजगार मिलेगा क्षेत्र में संपन्नता आएगी । संपन्न होने से नई पीढ़ी शिक्षित भी होगी।

भारतीय जनता पार्टी में विकास करने की इच्छाशक्ति मजबूत है इसलिए देश सहित पूरे उत्तर प्रदेश में विकास की आंधी आई है। पेयजल के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा हर घर को शुद्ध जल उपलब्ध करवाने का लक्ष्य भी सरकार का है। इसके अलावा कोरोना जैसी महामारी में भी प्रदेश सरकार ने पूरी मजबूती से काम किया है । पूरे देश में प्रधानमंत्री ने विकास के लिए पूरे दरवाजे खोल दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा प्रदेश का हर गांव हर क्षेत्र खुशहाल होगा। इसके लिए हमारी सरकार पूरी तरह काम कर

रही है । जगह जगह एक्सप्रेस वे बनाए जा रहे हैं । उन्होंने जालौन की पचनद योजना के बारे में बताया की यहां पर बैराज का निर्माण करवाया जाएगा । बैराज के निर्माण से पूरे क्षेत्र की सिंचाई की समस्या हल होने के साथ-साथ पेयजल संकट भी दूर हो जाएगा । इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ,जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह, कालपी विधायक नरेंद्र सिंह भानु प्रताप वर्मा, सांसद घनश्याम अनुरागी ,पूर्व सांसद भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बना आदि लोग मौजूद थे।

Pratima Shukla

प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।

Share
Published by
Pratima Shukla

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

3 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

4 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

6 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

7 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

7 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.