फीचर्ड

UP Hindi News Bulletin Today || उत्तर प्रदेश खबरें फटाफट 7 फरवरी 2021

UP Hindi News Bulletin Today: रोजाना सुबह 7.30 पर देखें उत्तर प्रदेश खबरें फटाफट सिर्फ ई-रेडियो इंडिया पर।

कृषि कानून को लेकर पउप्र प्रदेश के किसानों में उबाल

72 दिनों से चल रहे किसान आंदोलन को लेकर किसान संगठनों में अब उबाल देखी जा रही है। यूपी के कई जनपदों में किसान पदाधिकारियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर विरोध दर्ज कराया है। मेरठ में भारतीय किसान यूनियन व भारतीय किसान आंदोलन के पदाधिकारियों ने एडीएम सिटी को ज्ञापन दिया और सरकार से कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की है।

उधर, कृषि कानूनों के विरोध में 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के दौरान हुए बवाल में दिल्ली पुलिस ने आरोपियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पांडवनगर थाना पुलिस ने मामलों में आरोपित जाट महासभा के प्रधान संरक्षक विनोद खेड़ा, थांबा चौधरी समेत 9 लोगों को नाटिस तामील कराकर बयान देने के लिए बुलाया है। पुलिस की इस कार्रवाई दिल्ली परेड में ट्रैक्टर लेकर जाने वालों में भय है।

महराजगंज का लाल पाक गोलीबारी में शहीद

पाकिस्तान की गोलीबारी में जम्मू कश्मीर के चिनाव नदी के किनारे उत्तर प्रदेश के महराजगंज का लाल ‘चंद्रबदन शर्मा’ शहीद हो गए। उनके शहादत की खबर शनिवार की सुबह जैसे ही गांव सिसवनियां में पहुंची, परिजन समेत क्षेत्रवासी फूट-फूट कर रो पड़ें। चंद्रबदन के शहादत पर पिता बोले कि उन्हें गर्व है कि उनका बेटा देश के लिए शहीद हुआ है। वहीं गांववालों ने पाकिस्तान की कायराना हरकत के खिलाफ आक्रोश प्रकट किया। परिजनों के मुताबिक रविवार की सुबह तक पार्थिव शरीर घर पहुंचेगा। 

सुल्तानपुर में संदिग्ध परिस्थियों में लटका मिला शव

सुलतानपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में पूरे ललक तिवारी मजरे भण्डरा निवासी राम मूरत तिवारी उर्फ पप्पू का शव गांव से कुछ दूर पर स्थित तालाब के किनारे रस्सी के सहारे लटकता हुआ पाया गया। पत्नी की तहरीर पर पुलिस छानबीन कर रही है। थानाध्यक्ष अरविंद पाण्डेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला साफ होगा। 

जौनपुर में बेकाबू ट्रेलर की चपेट में आने से चाचा-भतीजा की मौत

जौनपुर शहर के सेंट पैट्रिक स्कूल के पास जौनपुर-आजमगढ़ मार्ग पर शुक्रवार को बेकाबू ट्रेलर की चपेट में आने से महराजगंज थाना क्षेत्र के मोइनुद्दीनपुर गांव निवासी अंबिका सिंह व उनके भतीजे सोनू सिंह की मौत हो गई। दोनों त्रयोदशाह कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे। पचहटिया स्थित सेंट पैट्रिक स्कूल के पास सड़क किनारे पड़ी मिट्टी पर अचानक बाइक फिसल गई, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद ट्रेलर को छोड़कर चालक फरार हो गया।

लखनऊ में रिटायर अधिकारी व बेटे ने की खुदकुशी

राजधानी लखनऊ के वैभव खंड में रहने वाले रिटायर्ड पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर माधव कृष्ण तिवारी (75 साल) और उनके बेटे गौरव तिवारी (46 साल) ने शुक्रवार रात खुदकुशी कर ली। घटना के समय दोनों घर में अकेले थे। पुलिस को बेटे के पास से तीन सुसाइड नोट मिले हैं। जिसमें एक पत्र पत्नी, दूसरा भाई और तीसरा जीजा के नाम से है। डॉ. गौरव ने लिखा है कि मेरे जाने के बाद पत्नी को नौकरी दिलवा देना और उसका सारा सामान वापस करवा देना। वारदात के समय घर के बाहर के दरवाजे खुले मिले हैं। डॉक्टर माधव के दूसरे बेटे ने हत्या की आशंका जताते हुए थाने पर तहरीर दी है।

आगरा में प्रेमी युगल का मुंह किया काला

पूरी दुनिया में मोहब्बत की निशानी ‘ताजमहल’ के लिए मशहूर आगरा जिले में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां पंचायत के फैसले के बाद एक विवाहित महिला व उसके प्रेमी का मुंह काला कर जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया गया। इतने से भी लोगों का मन नहीं भरा तो युवक का सिर मुंडवा दिया गया। दोनों की जमकर पिटाई की गई। कुछ लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाया, जो अब वायरल है। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। महिला और उसके प्रेमी की पुलिस तलाश कर रही है। घटना के बाद से प्रेमी युगल गांव छोड़कर कहीं चले गए हैं।

प्रतापगढ़ में मुठभेढ़, तीन बदमाश जख्मी

प्रतापगढ़ में शुक्रवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से तीन बदमाश घायल हुए। जबकि दो बदमाशों को पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ा। पांचों बदमाशों पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। ये सभी शहर के एक सराफा की दुकान से 90 लाख के आभूषण लूटकर फरार हुए थे। आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस व सोने के आभूषण बरामद हुए हैं।

अयोद्धा में वैक्सीन लगने से महिला सिपाही बेहोश

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा में तैनात 8 महिला सिपाहियों की शनिवार सुबह एकाएक तबीयत खराब हो गई। वे बेहोश होने लगीं। आनन-फानन में सभी को श्रीराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर सिपाहियों को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। बताया जा रहा है कि, शुक्रवार को जिले में हुए कोविड-19 के टीकाकरण में इन सभी महिला सिपाहियों को भी टीका लगवाया गया था। शनिवार को सुबह ये श्रीराम जन्मभूमि की सुरक्षा में के लिए बने महिला चेकिंग बूथ पर अपनी ड्यूटी पर पहुंची थीं।

अमेठी के कांग्रेस नेता जगदीश पियूष का निधन

अमेठी के रहने वाले कांग्रेस नेता व साहित्यकार जगदीश पीयूष का शुक्रवार की रात निधन हो गया। वे 71 साल के थे। बीते दो हफ्ते से जगदीश बीमार चल रहे थे। उन्हें मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। जगदीश पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के मीडिया प्रभारी रहे थे। उनके निधन पर मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर ने शोक जताया है। कहा, ‘मेरे बचपन के कई पन्ने एक साथ मिट गए। वो मार्गदर्शक चला गया जिसने पहली बार कवि सम्मेलन में मुझे 300 रुपए की फीस दिलवाई थी।

ललितपुर में भ्रष्टाचारी वीडियो निलंबित, बैठी जांच

ललितपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार जारी है। तीन दिन पहले एक रोजगार सेवक द्वारा एक महिला से 14 हजार रुपए वसूलने का मामला सामने आया था। जिस पर रोजगार सेवक पर FIR दर्ज कराई गई थी। अब ग्राम पंचायत अधिकारी (VDO) का आवास बनवाने के नाम पर 10 हजार रुपए लेने का वीडियो वायरल हुआ है। पीड़ित ने सबूत के तौर पर अधिकारियों को वीडियो सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। जिलाधिकारी ने मामले के जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही आरोपी को निलंबित कर दिया गया है।

प्रयागराज में मौनी अमावश्या पर आज से चलेंगी दो हजार अतिरिक्त बसें

प्रयागराज में आयोजित मौनी अमावस्या स्नान पर्व की तैयारियों को रोडवेज ने अंतिम रूप दे दिया है। स्नान पर्व पर रोडवेज द्वारा दो हजार अतिरिक्त बसों के संचालन के निर्णय पर मुख्यालय ने मोहर लगा दी है। रोडवेज ने तय किया है कि सात फरवरी से अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

नीचे ईमेज पर क्लिक करके ओशो रजनीश जी की जीवन बदल देने वाली किताबों को मंगवा सकते हैं-

Pratima Shukla

प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।

Recent Posts

यूक्रेन को उसके की शांति समझौता में नहीं बुलाया

एडिलेड। सऊदी अरब में अमेरिकी और रूसी अधिकारियों के बीच इस हफ्ते होने वाली महत्वपूर्ण…

5 days ago

भारत टेक्स 2025: ग्लोबल टेक्सटाइल कंपनियों के लिए भारत बना भरोसेमंद बाजार

नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि भारत के 5एफ विजन – फार्म (खेत) से…

1 week ago

भारत बनेगा परमाणु ऊर्जा का पावरहाउस: केंद्रीय मंत्री

नई दिल्ली। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि ‘विकसित…

1 week ago

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़, 18 की मौत

नई दिल्ली। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा हो गया है। यहां महाकुंभ की…

1 week ago

KMC Cancer Hospital में कैंसर गोष्ठी आयोजित

KMC Cancer Hospital में अन्तर्राष्ट्रीय ओएमएफ डे के अवसर पर कैंसर गोष्ठी का आयोजन किया…

1 week ago

Aaj Ka Rashifal: जानें क्या लिखा है आज के राशिफल में

Aaj Ka Rashifal: आज के राशिफल में क्या कुछ लिखा है इसे जानने के लिये…

1 week ago

This website uses cookies.