उत्तर प्रदेश

ओवैसी की प्रधानमंत्री को खुली धमकी, कहा यूपी को बना देंगे शाहीन बाग

संवाददाता, ई रेडियो इंडिया


यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर एआईएमआईएम पार्टी के चीफ असदुद्दीन ओवैसी लगातार उत्तर प्रदेश में रैलियां करने में लगे हुए हैं। इसी बीच ओवैसी ने बारांबकी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कृषि कानूनों की तरह सीएए और एनआरसी को खत्म नहीं किया गया तो हम एक और नया शाहीनबाग खड़ा कर देंगे।

दरअसल, असदुद्दीन ओवैसी बारांबकी में एक चुनावा सभा में पहुंचे हुए थे। जहां से उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला। औवेसी ने कहा जिस तरह से केंद्र सरकार ने तीनों कृषि कानूनों को वापस ले लिया है। ठीक उसी तरह एनपीआर, एनआरसी कानून को रद्द कीजिए। नहीं तो हम सड़कों पर उतरेंगे और एक और शाहीन बाग सामने आएगा।

हर तरफ सड़कों पर विरोध करने वाली जनता ही दिखाई देगी। ओवैसी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश के सबसे बड़े नौटंकीबाज हैं, वो गलती से राजनीति में आ गए हैं। असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री को लेकर कहा, ”हाय प्रधानमंत्री जी, क्या एक्टिंग करते हो आप! मोदी ग़लती से राजनीति में आ गए और बॉलीवुड एक्टर्स बच गए, अगर वो बॉलीवुड में होते, तो बेस्ट एक्टर के सारे पुरस्कार उन्हें ही मिलते।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

20 hours ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

20 hours ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

20 hours ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

2 days ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

2 days ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

2 days ago

This website uses cookies.