यूपी बना ‘हरित प्रदेश’ की ओर अग्रसर: 9 साल में 242 करोड़ से ज्यादा पौधरोपण
वनाच्छादन में 559 वर्ग किमी की बढ़ोतरी, 2026 में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य—योगी सरकार का ग्रीन विजन
योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तेजी से ‘हरित प्रदेश’ की पहचान बना रहा है। पिछले 9 वर्षों में प्रदेश में 242 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए, जिससे न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिला, बल्कि वनाच्छादन क्षेत्र में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।
उत्तर प्रदेश में भारतीय वन स्थिति रिपोर्ट 2023 के अनुसार वनाच्छादन में 559.19 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि हुई है। यह राज्य में हरित क्षेत्र बढ़ाने की दिशा में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
9 जुलाई को प्रदेश में एक ही दिन में 37.21 करोड़ पौधे लगाए गए, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है। वहीं वाराणसी के सुजाबाद डोमरी क्षेत्र में आयोजित वृहद पौधरोपण कार्यक्रम में महज एक घंटे में 2,51,446 पौधे रोपे गए, जिसने वैश्विक स्तर पर नया कीर्तिमान स्थापित किया।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि को Guinness World Records ने मान्यता दी। इससे पहले चीन के हेनान प्रांत का रिकॉर्ड टूटा, जो 2018 में बना था।‘ग्रीन गोल्ड’ पहल से बढ़ी जागरूकता
सरकार ने 1 से 7 जुलाई 2025 के बीच जन्मे 18,348 बच्चों को ‘ग्रीन गोल्ड सर्टिफिकेट’ प्रदान किया। साथ ही उनके अभिभावकों को विभिन्न प्रजातियों के पौधे देकर पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा गया।
प्रदेश सरकार वर्ष 2026 में 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य लेकर तैयारी में जुटी है। इसके लिए सामाजिक वानिकी, पौधशाला प्रबंधन और प्रतिकारात्मक वनरोपण योजनाओं के तहत बजट में सैकड़ों करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
मुख्यमंत्री ने वर्ष 2030 तक राज्य का हरित आवरण 15% तक बढ़ाने का लक्ष्य तय किया है। इसे जनांदोलन बनाने के लिए गांव-गांव में ग्रीन चौपाल का गठन किया जा रहा है। अब तक 15,000 से अधिक गांवों में यह पहल शुरू हो चुकी है, जहां हर महीने पर्यावरण पर बैठकें आयोजित की जा रही हैं।
एनडीए की 4 सीटें तय, पांचवीं सीट पर उपेंद्र कुशवाहा की होगी कड़ी टक्कर बिहार…
मेरठ। थाना जानी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक आरोपी को…
रोजा खोलने के बाद रिहान खान को हुई घबराहट बाथरूम जाते ही गिर पड़े जहां…
गोरखपुर में फरियादियों से सीधे मिले सीएम, बीमार मरीजों को आर्थिक मदद का भरोसा—विवेकाधीन कोष…
सब-हेडलाइन: तेजस्वी यादव के चुनाव लड़ने की चर्चा तेज, चिराग और गिरिराज के बयानों से…
सब-हेडलाइन: होलिका दहन आज, चंद्र ग्रहण के कारण एक दिन बाद खेली जाएगी होली; राज्यसभा…
This website uses cookies.