UP Panchayat Election अप्रैल के अंत तक होगा: भूपेंद्र सिंह
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पंचायती राजमंत्री चौधरी भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनाव अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक पूरे होंगे। जबकि आरक्षण चक्रानुपात में ही जारी किया जाएगा। चौ. भूपेंद्र सिंह शनिवार को सहारनपुर में सहाकारी बैंक की एजीएम में भाग लेने आए थे। मंत्री चौधरी भूपेन्द्र सिंह ने शनिवार को सर्किट हाउस में ‘मीडिया’ से वार्ता करते हुए बताया कि पंचायत चुनाव के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं।
अप्रैल के अंतिम सप्ताह में जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायतों के चुनाव करा लिए जाएंगे। इसके लिए फरवरी में ही आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इस बार आरक्षण रोटेशन के हिसाब से ही किया जाएगा।
जबकि पिछली सरकार ने वर्ष 2015 में हुए चुनाव में रोटेशन प्रक्रिया को शून्य घोषित कर नए सिरे से आरक्षण जारी किया था। अब रोटेशन प्रक्रिया से होने वाले आरक्षण से जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और गांव पंचायतों की करीब 70 फीसदी सीटों की मौजूदा स्थिति में बदलाव हो सकता है।
पंचायत चुनाव पूरी निष्पक्षता के साथ सरकार कराने के लिए प्रतिबद्ध है। चौधरी भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रदेश की जिला पंचायतों ने बेहतर काम किया है। जिन्होंने गड़बड़ी की उनके खिलाफ कार्रवाई भी की गई। प्रदेश सरकार गांवों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
This website uses cookies.